MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में बनेगा प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स कालेज, 15 करोड़ से होगा तैयार

Satna News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सतना प्रवास के दूसरे दिन रविवार को चित्रकूट में भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग पर ही उन्होंने चाय भी बनाई। इसके बाद सतना जिला मुख्यालय पहुंचे और विद्या भारतीय के अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 35वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सतना को प्रदेश के इकलौते स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात दी है। कहा कि यहां 15 करोड़ रुपए के सीएसआर फंड से 7 एकड़ में खेल महाविद्यालय का भवन बनेगा।

Satna first sports college

उतैली स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ से 200 मीटर आगे पीएम आवास रोड पर 6 एकड़ की भूमि आरक्षित है। रिक्त जमीन में बिल्डिंग व स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल बनेगी। डीएमएफ फंड (जिला खनिज फाउंडेशन) से 1.25 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती आवासीय विद्यापीठ का सिंडर ट्रैक अब सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। इसके लिए 7 करोड़ रुपए की राशि सीएसआर फंड से स्वीकृत दी जाती है।

उतैली संस्कार केंद्र को 25 लाख रुपए, सतना शिशु वाटिका को 25 लाख रुपए और नागौद शिशु वाटिका को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की जाती है। कहा कि 25 लाख के कई छोटे कार्य हैं, जो डीएमएफ फंड से पूर्ण किए जाएंगे। कलेक्टर नोट कर लें। किसी भी कार्य में कोताही न हो।

पहला खेल महाविद्यालय

डिंडौरी के जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अहमद खान ने बताया कि ग्वालियर में खेल की सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। इसका नाम लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) है। इसके साथ ही प्रदेश में 10 से 11 खेल एकेडमियां हैं। पर खेल स्कूल व खेल महाविद्यालय नहीं हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही सतना में प्रदेश का पहला स्पोर्टस कॉलेज कहलाएगा।

चित्रकूट में डॉ. मोहन यादव ने पत्नी सीमा यादव के साथ भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की। इस बीच राधाबाई की चाय दुकान देख रुके। राधा ने चाय पीने का आग्रह किया तो बोले- चाय मैं बनाऊंगा। उन्होंने चाय बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+