Satna News : नगर निगम ने पहले बकाएदारों को चौराहे पर बेनकाब किया, अब शुरू किया तालाबंदी का अभियान
सतना नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए शहर के मुख्य चौराहों में 43 बकायेदारों की लगाई लिस्ट। आज ग्रीन टॉकीज और दाल मिल पर लगाया ताला।

सतना नगर निगम सम्पती कर बसूली के लिए बड़ा कदम उठाया है। सालों से संपति कर न देने वालो के प्रतिष्ठानों में आज से अब तालाबंदी करना सुरू कर दिया है। इसके पहले नगर निगम प्रशासन ने शहर के 43 नाम को चौराहों पर एक्सपोज किया था, और शहर के मुख्य चौराहों और तिराहा में बड़ी बड़ी होल्डिंग लगाई थी और 7 दिवस के अंदर संपत्ति कर न देने बाले 43 रसूखदार और व्यापारियों की प्रतिष्ठानो में तालाबंदी की नोटिस जारी की थी। आज नोटिस के जबाब की समय सीमा खत्म हुई। ऐसे में निगम प्रशासन ने 70 साल पुरानी ग्रीन टाकीज को अपने कब्जे में ले लिया और तालाबंद कर दिया।
Recommended Video
सतना शहर में निगम का संपति कर जमा न करने वाले डिफाल्टर करदाताओं की जमकर किरकिरी हो रही। नगर निगम में पहली बार बड़ी कार्यबाही की है। पांच लाख से ज्यादा कर दाताओं को चिन्हित किया गया। ऐसे 43 करदाताओं के नाम और कर की राशि को बडी बडी पोस्टर लगाकर सार्वजनिक किया गया है। शहर के मुख्य चौराहों पर ये होल्डिंग लगाई गई है। निगम प्रशासन की इस कार्यबाही से हड़कम्प मचा हुया है। इन बकायादार को संपत्ति कर जमा करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया था। कुछ बकायादारों ने संपत्ति कर जमा किया तो कुछ ने न नोटिस का जबाब दिया न ही टैक्स जमा किया। ऐसे में निगम प्रशासन ने आज इनकी संपति को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया सुरू की।

आज माखनलाल कालेज पहुची निगम की टीम ने तालाबंदी की कोशिश की ऐसे में कॉलेज प्रवंधन ने 17 लाख टैक्स की रकम का चेक सौप कर इस कार्यबाही से बचे तो 70 साल पुरानी ग्रीन टाकीज को निगम अमले ने सीज किया। शहर में पहले चरण में 43 करदाताओं को चिन्हित किया गया है। जो 5 लाख से ज्यादा का टैक्स दाता हो चुके और करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि का भुगतान नही कर रहे। निगम प्रशासन की मॉने तो कर न देने वालो पर शक्त कार्यबाही होगी और ये प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications