Satna News: एक महिला बैग में नवजात को लेकर पहुंची अस्पताल, खोलते ही मचा हड़कंप, बुलानी पड़ी पुलिस

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला नवजात का शव झोले में भरकर पहुंची।

सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में शनिवार की दोपहर महिला झोले में मृत नवजात को लेकर पहुंची गई थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब झोला खुलवाया तो उसमें नवजात शिशु का शव था। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को अस्पताल बुलाकर पंचनामा व पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसे सौंप दिया।

Satna News Newborn in the bag

दरअसल, महिला को उसके घर पर ही बाथरूम में बच्चा पैदा हो गया था। जिसे लेकर वह अस्पताल पहुंची थी। वह माइग्रेन की भी समस्या से भी परेशान है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी अनुसार, महिला के पति अभय ने बताया कि उसकी पत्नी सविता गर्भवती थी। घर पर ही दो माह पहले बाथरूम में प्रसव हुआ था। जिसके बाद वह नवजात को पीले रंग के थैले में रखकर हॉस्पिटल पहुंच गई थी। पुलिस ने घर पर फोन कर बताया कि सविता को बच्चा हुआ था। जिसकी मौत हो गई है। सविता अस्पताल में है।

इधर, पुलिस कर्मियों ने जब महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सविता सिंह परिहार पति अभय सिंह परिहार (39) बताया। उसने कहा कि वह जवाहर नगर गली नंबर-7 में रहती है। पुलिस ने उसके घर पहुंच कर उसके परिजनों को जानकारी दी है। जिसके बाद महिला का पति अस्पताल पहुंच गया। अभय ने बताया कि उसकी पत्नी सविता पिछले कुछ दिनों से माइग्रेन की भी समस्या है। जिस वजह से अक्सर वह कुछ बातें भूल जाती है।

जब पुलिस घर पहुंची थी। तब अभय वहां नहीं थी। बेटी ने फोन करके पिता अभय को पुलिस के घर आने की सूचना दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नवजात का शव अभय को सौंप दिया है और महिला का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+