MP News: देवी मंदिर में महिला ने जीभ काटकर चरणों में चढ़ा दी, इलाज कराने से किया इनकार, बोली- वापस आऊंगी
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है। जहां महिला ने सोमवार को जीभ काटकर देवी मां को समर्पित कर दी है। मामला चित्रकूट मार्ग पर स्थित मझगवां मुख्यालय के तालाब मंदिर का है।
जैसे ही लोगों के इसकी जानकारी मिली, सभी मंदिर पहुंचे. युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। बल्कि वहां पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। हालांकि महिला को होश भी आ गया, लेकिन वह अस्पताल जाने को राजी नहीं हुई।

महिला की पहचान कस्बे में रहने वाली रचना बसोर के तौर पर हुई है। जीभ कटते ही मन्दिर में खून फैल गया, महिला अचेत हो कर वहीं गिर पड़ी। महिला के जीभ काटे जाने की जानकारी फैलते ही मंदिर में तमाम लोगों की भीड़ लग गई। लोग भजन - कीर्तन करने लगे।
जानकारी मिलने पर मझगवां पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगी। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अंधविश्वास पर भरोसा जताते हुए उसे अस्पताल ले जाने नहीं दिया। इसी बीच अचेत पड़ी महिला को होश भी आ गया। वह खुद भी माता रानी की प्रतिमा के सामने झूमने लगी।

गांव वालों ने महिला को लाल चुनरी ओढ़ा दी और उसके साथ खुद भी झूमने-नाचने लगे। पुलिस फिर भी महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को समझाइश देती रही, लेकिन न तो महिला तैयार हुई और न ही परिजन मानें। परिजनों का कहना था कि भजन-कीर्तन करने से रचना की जीभ वापस आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications