Satna news: चित्रकूट के होटल में चोरी-छिपे चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़

Satna News: पुलिस ने तलाशी के दौरान होटल के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री व शराब की बोतलें बरामद की हैं। चित्रकूट पुलिस ने मामला दर्ज कर युवतियों को जहां समझाइश दी वहीं होटल संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Chitrakoot Ram Darbar Hotel Prostitution

Satna News: सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट के एक होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने यहां से दो लड़कियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी अनुसार सतना जिले के चित्रकूट के होटल राम दरबार मे छापामारी कर चित्रकूट थाना पुलिस ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस होटल में जिस्मफरोशी चलते हुए पाया गया है। पुलिस ने दो लड़कियों को हिरासत में लिया है जबकि युवक भागने में कामयाब हो गए। पकड़ी गई दोनों लड़कियां मध्य प्रदेश के बाहर दूसरे राज्य की रहने वाली बताई जाती हैं।

पुलिस को इस होटल में बीते कई दिनों से देह व्यापार और अन्य अनैतिक कारोबार चलाए जाने की खबर मिल रही थीं। बुधवार को पुलिस ने प्लानिंग कर होटल में छापा मारा। इसके लिए पुलिस कर्मी को ग्राहक बना कर सौदा कराया गया। सब कुछ तय हो जाने के बाद ग्राहक बने पुलिस कर्मी को होटल में भेज कर पुलिस टीम ने छापा मार दिया। जहां 2 युवतियां और 2 युवक पहले से मौजूद थे। उन्हें आपत्तिजनक हालत में पाया गया।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल की दो लड़कियां होटल राम दरबार में ही रहती थीं। इनके पास तक कस्टमर लाने के लिए दलाल लगे रहते थे। पुलिस ने यहां एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर 1500 मैं सौदा तय कराया और सिविल वर्दी में आरक्षक को होटल में भेजा गया। उसके पहुंचने के कुछ टाइम बाद ही पुलिस पार्टी ने दबिश दे दी।

एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन ने कार्रवाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह होटल सतीश जैन का है। होटल में सेक्स रैकेट संचालित किए जाने के मामले में उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। पकड़ी गई लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है।

आपको बताते चलें कि 16 मई को सतना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के उमरी में संचालित बुद्धा स्पा सेंटर में भी छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। बुद्धा स्पा सेंटर से पश्चिम बंगाल,सिक्किम और नागौद की 3 लड़कियां पकड़ी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+