Snake Viral Video: नागिन की मौत पर नाग ने रोका ट्रैफिक, सड़क पर फन फैलाए बैठा रहा काला कोबरा
Snake Viral Video: मैहर में नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम का एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक नागिन की मौत के बाद नाग ने विरोध करते हुए रोड जाम कर दिया।
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क हादसे में मौत होने पर नागिन के प्रति नाग का प्रेम देखकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, मामला मैहर जिले के मुकुंदपुर का है। जहां पर रीवा की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही नागिन को कुचल दिया।

इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हादसे में नागिन की मौत के बाद से बड़ा सा नाग सड़क में आ कर बैठ गया और सड़क जाम कर दिया।
नागिन की मौत के विरोध में नाग कभी रोड पर लहराते हुए रेंगता तो कभी नागिन के पास जाकर फन फैलाकर बैठ जाता। लगभग दो घंटे तक ऐसा चलता रहा और नाग-नागिन के रोड पर होने के कारण वाहनों का आवाजाही रोड के दोनों तरफ रुक गई।
कुछ लोगों ने नाग को भगाने की कोशिश की भी की लेकिन नाग ने फन फैलाकर अपना रौद्र रूप उन्हें दिखाया और टस से मस नहीं हुआ। करीब 2 घंटे बाद नाग वहां से भागा जब कहीं जाकर रोड से वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications