White Tiger: मुकुंदपुर में सफेद बाघों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज, जू प्रबंधन ने चिड़ियाघरों को लिखा पत्र

चिड़ियाघर के प्रबंधक सफेद बाघों के जोड़े को चिड़ियाघर में लाने की कोशिश कर रहा हैं। सफेद युवा बाघ के लिए मंशा है। ताकि सफेद बाघों की ब्रीडिंग कर उनकी संख्या बढ़ाई जा सके।

White Tiger Safari

सतना जिले के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी में व्हाइट टाइगर की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए जू प्रबंधन ने देश के लगभग आधा दर्जन चिड़ियाघरों को व्हाइट टाइगर देने के लिए पत्र लिखा है। मौजूदा समय में चिड़ियाघर में 3 की संख्या में वाइट टाइगर है। जिनमें से सफेद बाघिन विंध्या काफी उम्र दराज हो चुकी है। और जो दो व्हाइट टाइगर है उनकी उम्र भी बढ़ती जा रही है।

व्हाइट टाइगर की संख्या बढ़ाने का प्रयास

व्हाइट टाइगर की संख्या बढ़ाने का प्रयास

दरअसल जू प्रबंधक व्हाइट टाइगर के जोड़ों को चिड़ियाघर में लाने की प्रयास कर रहा है व्हाइट टाइगर उनकी मंशा युवा टाइगर की हैं। जिससे उनके बीच ब्रीडिंग कराकर व्हाइट टाइगर की संख्या बढ़ाई जा सके।

पत्र का अभी तक नहीं मिला जवाब

पत्र का अभी तक नहीं मिला जवाब

बताया गया है कि जू प्रबंधक ने जिन चिड़िया घरों को व्हाइट टाइगर के लिए पत्र लिखा है, उनके यहां से अभी कोई जवाब नहीं आया है। जो प्रबंधक की चिंता इस बात को लेकर है कि उनके पास अन्य चिड़िया घरों से व्हाइट टाइगर को रिप्लेस करने वन प्राणी नहीं है। जिससे प्रबंधन चाह रहा है, कि यहां काफी संख्या में व्हाइट टाइगर हो, जिससे पर्यटकों का रुचि मुकुंदपुर चिड़ियाघर में बनी रहे। जू प्रबंधक को उम्मीद है कि दूसरे चिड़ियाघर उसे व्हाइट टाइगर को देने सहमत जल्द दे दी जाएगी। इसके बाद सेंट्रल जू अथॉरिटी आफ नई दिल्ली की बैठक का इंतजार किया जाएगा।

जानवरों की संख्या इतनी

जानवरों की संख्या इतनी

मुकुंदपुर चिड़ियाघर में मौजूदा समय में 11 की संख्या में बाघ और लायन है। यहां सबसे अधिक बंगाल टाइगर है। इसकी संख्या यहां 6 है। बताया गया कि चिड़ियाघर में रेस्क्यू कर लाए गए बंगाल टाइगर भी इसमें शामिल है। इसके अलावा सफेद बाघिन विंध्या और सोनम के साथ व्हाइट टाइगर रघु भी है। इन दोनों को भिलाई के मैत्रीबाग से लाया गया था। जबकि विंध्या वन विहार भोपाल से आई थी। चिड़ियाघर में जैसमीन और शिवा के साथ लयन का जोड़ा भी है जिसे बिलासपुर के कानन पेंण्डारी पार्क से लाया गया था।

25 प्रजाति के ऊपर प्राणी

25 प्रजाति के ऊपर प्राणी

चिड़ियाघर में 25 प्रजातियां वन्य प्राणी है। विभिन्न प्रजातियों के इन वन्य प्राणियों की संख्या 190 के आसपास है। जानकारी अनुसार यहां काफी संख्या में शाकाहारी वन्य प्राणी है। इतना ही नहीं मांसाहारी वन्यप्राणी के रूप में यहां 8 तेंदुए भी हैं। भालू के अलावा घड़ियाल, कछुआ जैसे जलीय जीव भी है। बताया गया कि 5 बड़े यहां और तैयार हो रहे हैं। जिस में विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणियों को लाया जाएगा।

Recommended Video

    नया साल में मुकुंदपुर पहुंचे पर्यटकों का सफेद बाघ ने किया स्वागत, टूरिस्ट बस के आगे आगे चल रहा था रघु

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+