MP Election 2023: सतना सीट पर कांग्रेस को हराना भाजपा के लिए नहीं होगा आसान, क्या कहते हैं सियासी आंकड़े?
MP Election 2023:
MP Election 2023: सतना विधानसभा सीट पर व्यापारी और ब्राह्मण वर्ग के वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह ने तीन बार के जिताऊ भाजपा प्रत्याशी को मात दी थी। फिलहाल यहां से कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक हैं।
सतना विधानसभा क्षेत्र में 1952 से अब तक एक बार जनसंघ, एक बार जनता पार्टी, 8 मर्तबे कांग्रेस और पांच बार बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हर दल ने इस सीट पर क्षत्रिय, कायस्थ और ब्राह्मण समाज से आने वाली अगड़ी जातियों से ही उम्मीदवार चुने। अब तक 15 मे से 13 बार क्षत्रिय,गुजराती, ब्राह्मण और कायस्थ समाज के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि एक- एक बार यहां के विधायक मुस्लिम और कुशवाहा वर्ग से बने।

विधानसभा क्षेत्र में मतदाता संख्या: सतना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 13 हजार 489 महिला और एक लाख 24 हजार 101 पुरूष, 13 थर्ड जेण्डर मिलाकर दो लाख 37 हजार 603 मतदाता है। यहां का जेण्डर रेशियों सर्वाधिक 914.50 है।
2018 विधानसभा चुनाव: 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल तिवारी को 12 हजार 558 मतों से पराजित किया था। सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 60 हजार 105 वोट और शंकरलाल तिवारी को 47 हजार 547 मत मिले थे।
अब तक कौन-कौन बना विधायक
1952 -शिवानन्द कांग्रेस
1957 -शिवानन्द कांग्रेस
1962 -सुखेन्द्र सिंह जनसंघ
1967 -कांता बेन पारेख कांग्रेस
1972 -कांता बेन पारेख कांग्रेस
1977 -अरुण सिंह जनता पार्टी
1980 -डॉक्टर लालता प्रसाद खरे कांग्रेस
1985 -डॉक्टर लालता प्रसाद खरे कांग्रेस
1990 -बृजेन्द्र नाथ पाठक भाजपा
1993 -बृजेन्द्र नाथ पाठक भाजपा
1998 -सईद अहमद कांग्रेस
2003 -शंकरलाल तिवारी भाजपा
2008 -शंकरलाल तिवारी भाजपा
2013 -शंकरलाल तिवारी भाजपा
2018 -सिद्धार्थ कुशवाहा- कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications