Satna News: मैहर में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, दरिंदों के घर चला मामा का बुलडोजर
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ निर्भया जैसा गैंगरेप का मामला सामने आया है। अब प्रशासन ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, 1 आरोपी का घर गिरा दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जानकारी अनुसार, 29 जुलाई शनिवार की सुबह प्रशासन जेसीबी लेकर उदयपुर स्थित रविंद्र चौधरी के घर पहुचं चुका है और मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीते दिनों मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रवीन्द्र कुमार रवि और अतुल बढौलिया के रूप में की गई है। दोनों आरोपित मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला के कर्मचारी हैं।

यह मामला सतना के मैहर का है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां के एक गांव में आरोपियों ने बच्ची को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिले के मैहर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची जख्मी हालत में मिली। बच्ची को गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया गया।
वहीं, इस मामले को लेकर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आरोपियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था इस कांड से वह व्यथित हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि पीड़िता के समुचित इलाज की व्यवस्था हो। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications