Maihar News: उधार के पैसे मांगने पर पति-पत्नी को दी खौफनाक सजा, पुलिस का खुलासा सुनकर कांप उठेगी रूह
Maihar News: मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।पुलिस ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में पति के साथ पत्नी को भी अपनी जान सिर्फ इसलिए गंवानी पड़ी क्योंकि आरोपी को उसने देख लिया था।
मैहर पुलिस जानकारी अनुसार, धतूरा रूपगंज में हुई रामू कोल और उसकी पत्नी चंदा बाई कोल की हत्या के आरोप में सुरेंद्र कोल पिता लालबहादुर कोल (24) निवासी रूपगंज मैहर को गिरफ्तार किया गया है।

सीएसपी मैहर राजीव पाठक के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र कोल और मृतक रामू कोल की आपस में जान पहचान के थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। आरोपी ने पहले रामू कोल का सिर और चेहरा ईंट से कुचल कर उसकी हत्या की और फिर जब वह जाने लगा तब रामू की पत्नी चंदा बाई ने रामू के चीखने का कारण पूछते हुए उसकी तरफ जाने का रुख किया तो सुरेंद्र ने उसकी भी हत्या कर दी। चंदा ने उसे वहां देख लिया था लिहाजा उसे डर था कि वह पुलिस को बता सकती है।
सीएसपी पाठक की जानकारी अनुसार आरोपी से हुई पूछताछ में पता चला कि ईंट भट्ठा लगाने वाले रामू की हरकतें ठीक नहीं थी। वह आरोपी सुरेंद्र को आए दिन जलील करता था। उससे पैसों की मांग करता था। जिस रात वारदात हुई उस रात भी आरोपी सुरेंद्र ईंट भट्ठे में गया था। मृतक रामू ने उसका मोबाइल ले लिया था और कहा था कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगा तो मोबाइल वापस नहीं देगा।
आरोपी मजदूरी कर के अपना घर परिवार चलाता था। आए दिन रामू की हरकतों से परेशान होकर उसने रामू की हत्या कर दी। उस समय चंदा भट्ठे में ही दूसरी तरफ काम कर रही थी। जब सुरेंद्र निकलने लगा तो चंदा ने उससे पूछा कि रामू क्यों चीख रहा था। इतना कह कर पलटी ही थी कि सुरेंद्र ने उसके सिर पर भी वार कर दिया। मौत हो जाने पर शव के ऊपर उसने पन्नी डाल दी और वहां से फरार हो गया।
बता दें कि 24 मार्च को पति-पत्नी के शव ईंट भट्ठे में बरामद हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी रीवा साकेत पांडेय, एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल, सीएसपी राजीव पाठक और टीआई अनिमेष द्विवेदी मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी वारदात स्थल पर बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications