Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satna News: सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, जंगल के झरने में बह गए 5 युवक, दो की मौत

Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। झझौआ पिकनिक मनाने गए 5 युवक पानी में बह गए हैं। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में ये घटना घटी हैं।

अमरपाटन तहसील के कटहा गांव के पास स्थित पहाड़ी के झझौआ पांच युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे। सतना निवासी राजा कुशवाहा, अज्जू कुशवाहा, शाहिल और अमरपाटन निवासी नीरज कुशवाहा और अजीत पहुंचे थे।

maihar news death due to selfie

यहां पर राजा को छोड़ सभी लोग झरने पर नहाने के लिए उतर गए। जहां झरना गिरता है उसके आगे सभी लोग नहा रहे थे। तभी तेज बहाव आया तो सभी बहने लगे। इसमें नीरज और अजीत तो किसी तरह बच निकले लेकिन अज्जू और शाहिल बह कर आगे चले गए।

Recommended Video

    Satna News: सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, जंगल के झरने में बह गए 5 युवक, दो की मौत

    यहां से घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल ने बहे युवकों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में अज्जू कुशवाहा (22) का शव बरामद हो गया है। लापता हुए दूसरे युवक का शव 4 घंटे बाद रात 10 बजे मिला है।

    सोमवार को टीआइ केपी त्रिपाठी यह जानकारी मुताबिक सतना जिले के नई बस्ती थाना कोलगवां निवासी 19 वर्षीय साहिल कुशवाहा का शव मिलने के बाद घटना में मृतकों की संख्या दो हो गई है। साहिल का शव झरने के पास ही गहरे पानी में गोताखोरों ने तलाश लिया।

    बताया कि जहां हादसा हुआ उसके कुछ समय पहले तक एसडीएम, तहसीलदार सहित हम सब लोग मौजूद थे। सुबह से ही सूचना मिल रही थी कि झरने में लोग नहाने आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक वहां रहे और लोगों को झरने से हटाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+