Rambhadracharya: धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी, भाजपा फिर आएगी रामखेलावन बनेंगे मंत्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य यह कहते हुए सुने जा सकते है कि भाजपा यहां फिर आएगी। रामखेलावन को दोबारा मंत्री बनने का आशीर्वाद देते हुए बोले- तुमको अगली बार फिर मंत्री बनाएंगे।

Rambhadracharya Statement: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरु जगद्गुरुराम भद्राचार्य राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के लिए भविष्यवाणी कर दी है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के अनुसार रामखेलावन पटेल दूसरी बार प्रदेश के मंत्री बनने जा रहे हैं।
उनकी इस भविष्यवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि फरवरी महीने में राजधानी भोपाल में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी की थी।

फिर भाजपा आएगी कुछ भी हो जाए: रामभद्राचार्य
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कहते सुना जा सकता है कि यहां फिर भाजपा आएगी.. चाहे कुछ भी हो जाए और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को दोबारा मंत्री बनने का आशीर्वाद देते हुए बोले- तुमको अगली बार मंत्री बनाएंगे। यह भविष्यवाणी खजुरीताल मानसपीठ शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किए हैं। मंगलवार को कथा कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे तो उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए उन्हें मंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) April 18, 2023
- मध्यप्रदेश में फिर आएगी भाजपा,
- मंत्री बनने का राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को दिया आशीर्वाद
- सीएम @OfficeofSSC के लिए भी कर चुके हैं भविष्यवाणी @Ramkhelawanbjp @ pic.twitter.com/mTznhf8Cgk
CM शिवराज के लिए की थी भविष्यवाणी
राजधानी भोपाल में फरवरी महीने में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा का आयोजन चल रहा था। कथा के समापन मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कथा स्थल पर पहुंचे थे। व्यास पीठ से ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी कर दी है। गुरु रामभद्राचार्य ने कहा था कि अगला चुनाव जीतने पर मैं आपके शपथ ग्रहण में आउंगा और आपका तिलक करुंगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications