MP News: सतना महापौर BJP उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, तीन महीने पहले भी की थी पद छोड़ने की पेशकश

Satna News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पत्र लिख कर उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

Satna mayor Yogesh Tamarkar resigns

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना मेयर योगेश ताम्रकार (Mayor Yogesh Tamarkar) ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। तीन माह पूर्व भी भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात कर उपाध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा को लिखे पत्र में बोले- जब से मैं नगर निगम का महापौर का कार्यभार संभाला हूं। तब से व्यस्तता के चलते पार्टी संगठन के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहा, इसलिए उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। ताकि स्वतंत्र रूप से मेयर का पद निर्वहन कर सकूं। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

2 वर्ष पहले मिला था पद: मेयर योगेश ताम्रकार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रदेश टीम में शामिल कर 13 जनवरी 2021 को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। ताम्रकार 2 वर्ष तक प्रदेश उपाध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन किया, लेकिन मेयर निर्वाचित होने के बाद वह पार्टी संगठन के लिए अधिक समय नहीं दे पा रहे थे।

किसी और कार्यकर्ता को पर देने की कही बात: योगेश ताम्रकार ने कहा, महापौर का दायित्व मिलने के बाद शहर के 45 वार्डो की जिम्मेदारी है। मैं स्वतंत्र होकर नगरी क्षेत्र के विकास में ध्यान लगाना चाहता हूं। इसलिए प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। मेरा मानना है कि पार्टी के कार्यकर्ता को यह दायित्व मिलेगा तो वह स्वतंत्र होकर संगठन के लिए काम करेगा। मैंने राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+