KBC16: एक सवाल ने बिगाड़ा पूरा गेम, स्वप्न चतुर्वेदी ने बीच में छोड़ी हॉट सीट; फिर भी जीत कर ले गए लाखों रुपये

Swapna Chaturvedi KBC: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में मैहर जिले के अमरपाटन के रहने वाले एडवोकेट के बेटे स्वप्न चतुर्वेदी नजर आए। उन्होंने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ करोड़पति बनने का गेम खेला।

स्वप्न चतुर्वेदी ने शो में मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब दिए और 6 लाख 40 हजार रुपये जीत लिए। लेकिन 12 लाख 50 हजार के सवाल पर आकर वह अटक गए। वह जवाब नहीं दे पाए और गेम क्विट करना पड़ा।

Swapna Chaturvedi KBC

Recommended Video

    KBC 16: एक सवाल ने बिगाड़ा पूरा गेम, स्वप्न चतुर्वेदी ने बीच में छोड़ी हॉट सीट

    स्वप्न चतुर्वेदी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने 'केबीसी 16' में 11 सवालों के सही जवाब दिए थे। इनमें से कुछ के लिए उन्होंने दी गईं लाइफलाइनों का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने अप्रैल 2024 में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया, और फोन पर पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। सिलेक्शन होने के बाद वह 'केबीसी' की हॉट सीट तक पहुंचे।

    इस सवाल पर स्वप्न चतुर्वेदी ने छोड़ा KBC 16
    अमिताभ बच्चन ने स्वप्न चतुर्वेदी से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए एक सवाल पूछा था, जिसका वह जवाब नहीं दे पाए। यह सवाल था- उनके द्वारा 'वृत्र' नामक राक्षस को मारने के कारण, हिंदू ग्रंथों में किस भगवान को 'वृत्रहन्' भी कहा जाता है?

    A: भगवान शिव
    B: भगवान वरुण
    C: भगवान अग्नि
    D: भगवान इंद्र

    यह था सही जवाब, जीते 6 लाख 40 हजार रुपये

    स्वप्न चतुर्वेदी ने ऑप्शन A चुना था, पर वह गलत था। सही जवाब ऑप्शन D था। हालांकि, सही उत्तर न पता होने पर वह पहले ही गेम छोड़ चुके थे और उसके बाद उन्होंने अपना अनुमानित जवाब दिया था, जोकि गलत निकला। इस तरह स्वप्न चतुर्वेदी 12 लाख 50 हजार रुपये जीतने से चूक गए और वह 6 लाख 40 हजार रुपये लेकर चले जाते हैं।

    स्वप्न के जबाब ने अमिताभ बच्चन हैरान

    स्वप्न चतुर्वेदी से व्यक्तिगत जीवन पर अमिताभ बच्चन ने सवाल करते हुए कुछ ऐसा पूछ गए जिसका जबाब सुनकर ऑडियंस के साथ अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। आज के युग मे ऐसे बच्चे कम होते हैं इसलिए स्वप्न का सवाल सीधे दिल को छू गया। अमिताभ बच्चन ने पूछा- 'आप अपनी जिंदगी में क्या करना चाहते है'? स्वप्न चतुर्वेदी ने जवाब दिया आईपीएस बनने की इच्छा है।

    Swapna Chaturvedi KBC Amitabh Bachchan

    अमिताभ बच्चन फिर सवाल किया 'पुलिस बनने का जज्बा कैसे आया' स्वप्न चतुर्वेदी जवाब दिया- पिता की वजह से आईपीएस बनने की प्रेरणा मिली है। क्योंकि मेरे पिता जी एक खिलाड़ी थे और मेरी भी खेल में रुचि थी। वही से आईपीएस बनने की सीख मिली।

    स्वप्न के पिता पेशे से है वकील
    स्वप्न चतुर्वेदी के पिता सतीश चतुर्वेदी पेशे से एक वकील हैं। मां हाउस वाइफ हैं। स्वप्न घर मे भाई बहनों में सबसे बड़े है। स्वप्न की दो बहने है। एक बहन आई टी कंपनी में नौकरी कर रही है। और दूसरी सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। स्वप्न बीई की पढ़ाई कंप्लीट कर चुके है और अब अपने पिता से मिले प्रेणना के चलते आईपीएस की तैयारी में जुटे है।

    Swapna Chaturvedi KBC

    स्वप्न चतुर्वेदी ने 500 बार देखी याराना, बिग बी ने सुनाया 'कच्चा पापड़' सीन का किस्सा

    स्वप्न चतुर्वेदी ने गेम खेलते समय अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें उनकी फिल्म याराना बहुत पसंद है और इसे 500 बार देख चुके हैं। यह सुन हैरान अमिताभ बोले- एक मूवी को 500 बार देखा? तब स्वप्न ने कहा कि वह तो अमिताभ के कुछ डायलॉग्स को बार-बार देख सकते हैं। फिर उन्होंने 'याराना' फिल्म के उस सीन का जिक्र किया, जिसमें एक हिंदी टीचर अमिताभ के किरदार को हिंदी सिखाने आता है। पर अमिताभ उन्हें 'कच्चा पापड़ पक्का पापड़' में उलझा देते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+