Maihar News:वैलेंटाइन वीक पर प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो मार दी गोली, खुद पर भी किया फायर
Maihar News: वैलेंटाइन वीक में मैहर जिले से अपने ही प्यार को गोली मारने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी।
Maihar News: इन दिनों प्यार का सप्ताह चल रहा है। चारों ओर प्यार और मोहब्बत की खबरें सामने आ रही हैं। प्यार के इस मौसम के बीच मैहर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है।
वैलेंटाइन वीक पर शादी का प्रस्ताव प्रेमिका को ठुकराना महंगा पड़ गया। गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर गोली मार दी और फिर खुद पर भी फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रेमी प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर कॉलोनी का है। शुक्रवार की शाम को सुमित पटेल नामक युवक लड़की के घर अचानक से आ धमका उसने घर में घुसते ही प्रेमिका के सिर पर गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लड़की की मौसी दूसरे कमरे से बाहर आई। कमरे में खून से लथपथ दोनों को देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आ गए।
देखा कि दोनों की सांस चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई। अमरपाटन सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद लड़की को रीवा संजय गांधी रेफर किया गया। और लड़के को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नादन थाना क्षेत्र के जरियारी निवासी सुमित लड़की के भाई का करीबी दोस्त है। और घर आना जाना रहता था। सुमित और लड़की एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के परिजन तैयार नही थे। सुमित वेलेंटाइन वीक पर भाग कर लव मैरिज शादी करने का दवाब बनाया जिसके लिए लड़की तैयार नही हुई एसे में अक्रोशित सुमित ने प्रेमिका के सीने में गोली मार दी और खुद अपने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया।
उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश कर रही है। साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। युवक के पास पड़े तमंचे को भी जांच के लिए भेज दिया गया है। मुकेश कुमार बैश्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर ने बताया कि फिलहाल ये पता नहीं लग पाया है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसकी जांच की जा रही है। युवक के होश में आते ही उसका बयान लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications