MP Election: कांग्रेस का गढ़ रही रामपुर बघेलान सीट पर भाजपा का कब्जा, क्या 2023 में फिर हो पाएगा फतह

MP Election 2023: सतना लोकसभा के अंतर्गत आने वाली रामपुर बघेलान सीट 2013 से पहले कांग्रेस का गढ़ कही जाती थी। लेकिन 2013 के बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया। इस सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी का भी वोट बैंक ठीक ठाक है। जो कभी भी जीत में कन्वर्ट हो सकता है। पिछले विधानसभा में यहां भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

रामपुर बघेलान सीट से पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह विधायक रह चुके हैं। लेकिन अब इस सीट पर पूर्व मंत्री हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह का कब्जा है। वो बीजेपी से विधायक हैं। पिता और दादा की राजनीतिक विरासत संभालने वाले विक्रम सिंह पहली बार विधायक बने हैं।

mp raamapur baghelaan vidhaanasabha seet

चुनाव में यहां बीएसपी मजबूत स्थिति में नजर आती है। 2013 और 2018 के विधानसभा चुनानी नतीजों में बहुजन समाजवादी पार्टी इस सीट पर दूसरें नंबर पर रही। जबकि 2008 में बीएसपी के रामलखन सिंह ने जीत दर्ज की थी।

2013 चुनाव में कांग्रेस की परंपरागत सीट पर भाजपा ने सेंध लगाई थी। तब भाजपा के हर्ष सिंह को करीब 24 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली थी। उनका मुकाबला बहुजन समाजवादी पार्टी के रामलखन पटेल से था। जिन्हें 47 हजार वोट हासिल हुए। कांग्रेस इस चुनाव में चौथे स्थान की पार्टी थी। उसे एक निर्दलीय उम्मीदवार से भी कम 5491 वोट मिले। इस सीट पर कुल 2.16 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 1.51 लाख मतदाता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

2018 भाजपा विक्रम सिंह
2013 भाजपा हर्ष सिंह
2008 बीएसपी रामलखन सिंह

जातीय समीकरण - ठाकुर, ब्राह्मण और पटेल जाति के मतदाता यहां हमेशा से निर्णायक भूमिका में हैं।

कुल मतदाता - 255344
मतदान केंद्र - 149
महिला मतदाता - 113617
पुरुष मतदाता - 141727

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+