Satna News : गणतंत्र दिवस पर चोर दरवाजे से बिक रही थी शराब, SDM पहुंचे तो मैनेजर दुकान छोड़कर हुआ फरार

दुकान में आगे ताला बंद कर पीछे बने तहखाने से शराब की बिक्री की जा रही है। साथ ही पास मे ही लगभग सैकड़ों लोग बैठकर शराब पी जा रही है।

Republic Day Liquor Sale Birsinghpur Satna

सतना जिले के बिरसिंहपुर में गणतंत्र दिवस पर प्रतिबंध के बावजूद गुपचुप चोर दरवाजे से शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रशासन पर पहुंचा तो दुकान मैनेजर मौके से रफूचक्कर हो गया। तो वही प्रशासन छापेमारी कर 10 पेटी शराब सहित 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पूरा मामला सतना जिले की चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर स्थित शराब दुकान का है। गौर तलब है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शुष्क दिवस घोषित करते हुए शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया था। बावजूद इसके कस्बा स्थित शराब दुकान के आगे ताला बंद कर पीछे से शराब की बिक्री की जा रही थी।

शराब ठेकेदार द्वारा की जा रही शराब बिक्री की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम मझगंवा पी एस त्रिपाठी मिली। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार बिरसिंहपुर अजीत तिवारी और थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को जानकारी देकर मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया। शराब दुकान के पास पहुंचने पर यह पाया गया कि दुकान में आगे ताला बंद कर पीछे बने तहखाने से शराब की बिक्री की जा रही है। साथ ही पास मे ही लगभग सैकड़ों लोग बैठकर शराब पी जा रही है। सूचना की तस्दीक होने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम पी एस त्रिपाठी द्वारा पुलिस बल को साथ लेकर दुकान के पीछे बने तहखाने पर छापा मारते हुए 10 पेटी शराब सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जबकि एक मुख्य आरोपी दुकान मैनेजर शिवा यादव मौके से भागने में कामयाब हो गया।

पूरे मामले में जानकारी देते एसडीएम पी एस त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि आज गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित करते हुए शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया था।बावजूद इसके कस्बा स्थित शराब दुकान से शराब की बिक्री की जा रही थी।जिसकी जानकारी होने के बाद छापेमारी कर 10 पेटी शराब सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+