Satna News: मनचला बोला अगर प्यार नहीं करती तो जान देकर दिखाओ, 11वीं की छात्रा ने ब्लेड से कलाई काटी

11वीं की परीक्षा देने आई छात्रा ने अपने गांव के ही एक लड़के की छेड़छाड़ से परेशान होकर हाथ की नस काट ली। पुलिस ने आरोपी लड़के सत्येन्द्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

student cut vein satna

Satna News: सतना जिले में पिछले कई दिनों से एक मनचला युवक गांव में रहने वाली छात्रा को परेशान कर रहा था। बुधवार को परीक्षा देने जा रही छात्रा को युवक ने बीच रास्ते में रोक लिया और उससे बात करने की कोशिश करने लगा। मनचले ने नफरत करने का सबूत मांगा तो छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर थाने पहुंचकर मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार: अमरपाटन थाना क्षेत्र के बरहिया गांव की 15 वर्षीय छात्रा शासकीय कन्या विद्यालय अमरपाटन की 11वीं की छात्रा है। बुधवार को उसकी परीक्षा थी। वह ऑटो से परीक्षा देने आई थी। ऑटो से उतर कर वह जब परीक्षा सेंटर की ओर जा रही थी, तभी नगर परिषद के सामने उसके गांव के सत्येन्द्र पाण्डेय ने रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने उसे
समझाया। तभी सत्येन्द्र ने उसे ब्लेड दी और उकसाते हुए कहा कि अगर प्यार नहीं करती हो तो जान देकर दिखाओ। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने ब्लेड लेकर अपने बाएं हाथ की कलाई काट ली।

लगातार कर रहा था परेशान: परिजनों ने बताया कि आरोपी सत्येन्द्र पाण्डेय छात्रा को लगातार परेशान करता था। गांव में भी उसके साथ अक्सर बदसलूकी करता था। सत्येन्द्र के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। मामले के रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी सत्येन्द्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।

student cut vein amarpatan

मच गया हड़कंप: जैसे ही छात्रा ने हाथ की नस काटी यह देख सत्येन्द्र मौके से फरार हो गया। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल के सामने की घटना थी। यहां विद्यालय की छात्राएं भी पहुंच गई। सभी ने मिल कर आनन- फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपाटन पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार करने के बाद उसे सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।

छात्रा ने दी परीक्षा: प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा ने अपनी स्थिति ठीक बताते हुए परीक्षा देने की बात कही। इसके बाद वह परीक्षा देने चली गई। बाद में जानकारी मिलने पर परिजन आए और परीक्षा के बाद छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

Recommended Video

    मनचला बोला अगर प्यार नहीं करती तो जान देकर दिखाओ, 11वीं की छात्रा ने ब्लेड से कलाई काटी

    यह भी पढ़ें-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+