Satna News: बड़े भाई ने डीजे बंद कराया तो छोटे भाई ने उठा ली कुल्हाड़ी, फिर हर तरफ मच गई चीख-पुकार
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। डीजे बजाने के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरा इलाका सन्न है। पुलिस ने हत्या के आरोप में भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, दोनों भाइयों के बीच डीजे चालू और बंद करने को लेकर बातचीत हुई थी। कहासुनी होने पर नशे में धुत छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला सतना के कोठी थाना क्षेत्र के छिटिया मौहार की है।

कोठी पुलिस के जानकारी मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे छिटिया गांव के निवासी राकेश कोल पिता कोल्ला कोल उम्र 35 वर्ष ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान डीजे बज रहा था लोग नाच थे। इस बीच राकेश का छोटा भाई राजकुमार कोल (32) आया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई।
जानकारी अनुसार, शुक्रवार 8 मार्च 2024 को राकेश की बिटिया का कंछेदन का कार्यक्रम था। मनोरंजन के लिए डीजे मंगाया गया था। परिजन और रिश्तेदार डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस बीच ही दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई जो बाद में हत्या का कारण बन गया।
बड़ा भाई राकेश डीजे नहीं बंद करना चाह रहा था और छोटा भाई राजकुमार डीजे बंद करने को लेकर अड़ा हुआ था। इस बीच नशे में धुत छोटा भाई राजकुमार अपने बड़े भाई राकेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार सीधे राकेश के गर्दन पर लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। घायल राकेश को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।इधर, बड़े भाई की हत्या कर छोटा भाई गांव से दूर स्थित बांध में जा छिपा था। जिसे कोठी पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी कोठी रूपेंद्र राजपूत के जानकारी अनुसार दोनों सगे भाई थे। डीजे को बंद करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोपी छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications