Satna News: सतना में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का बड़ा बयान, कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ करेगी

MP Election News: जन आक्रोश यात्रा जयसिंहनगर और ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से होती हुए सतना जिले के मैहर की ओर रवाना हुई। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जन आक्रोश रैलीश् में उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। इन 18 सालों में प्रदेश को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है।

Big statement of minister Kamleshwar Patel, Congress government will waive off the loans of farmers.

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पिछले 18 वर्ष के कुप्रबंधन एवं कुशासन से नौजवान, महिलाएं, किसान एवं आमजन परेशान और बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी। कांग्रेस के रूट चार्ट क्रमांक 3 की जन आक्रोश यात्रा प्रभारी, सीडब्लूसी सदस्य श्री पटेल ने सभी के साथ मिलकर प्रदेश सरकार के खिलाफ 'जन आक्रोश यात्रा' निकाली।

भाजपा सरकार की मध्य प्रदेश में पिछले 18 वर्षों से जन विरोधी नीतियों,बढ़ते भ्रष्टाचार व अत्याचार पर मुखर होते हुए पटेल ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को भाजपा ने ठगने का काम किया है। नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे षड्यंत्र करके ईमानदार एवं सच्चे नौजवान का हक छीनकर उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है। इससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया है।

पटेल ने शिवराज सरकार की नाकामी के 18 साल की नाकामी के बारे में विस्तृत रूप से बताया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय सरकार बने।

पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ। महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह। 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ। जातिगत जनगणना का लाभ, सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ, 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ। किसान आंदोलन के मुकदमें माफ, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर बिजली बिल माफ करने जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस सरकार बनने के बाद लागू की जाएगी यह वचन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+