MP News: सतना में दिनदहाड़े शराब मैनेजर की हत्या करके 22 लाख की लूट, इलाके में हड़कंप

सतना शहर के मुख्तियार गंज में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एक शाखा है। जहां शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप का एक कर्मचारी पैसे जमा करने आया हुआ था। जैसे ही वह कार से बैंक परिसर के सामने पहुंचे। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया।

big robbery in satna

मध्य प्रदेश के सतना जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कभी भी और कहीं भी जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बदमाशों ने एक शराब कंपनी क मैनेजर को गोली मार दी और 22 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना शहर के सर्किट हाउस स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप के मैनेजर की सड़क पर दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बता दें कि इस वारदात को दो मोटरसाइकिल सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है। शहर कोतवाली थाना पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है।

satna loot murder

उस समय सर्किट हाउस चौराहे स्थित सेंट्रल बैंक के सामने हड़कंप मच गया। जब 5 नकाबपोश बदमाशों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम संजय सिंह है। जो शराब ठेका कंपनी भाटिया ग्रुप का मैनेजर था।

पुलिस ने जानकारी दी कि भाटिया ग्रुप का मैनेजर संजय सिंह हमेशा की तरह शराब दुकान का रुपए लेकर सेंट्रल बैंक में जमा कराने आया था। जैसे ही वह अपने कार से चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक के सामने उतरा। तभी 2 मोटरसाइकिल सवार 5 नकाबपोश बदमाशों ने लगातार 3 फायरिंग की। जिसमें से एक गोली संजय सिंह के सिर में लगी। गोली संजय सिंह के सिर में लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रुपयों से भरा बैग संजय सिंह के हाथ में था। बताया जा रहा है कि उस बैग में 22 लाख रुपये नकद मौजूद थे। जिसे वह बैंक में जमा कराने आया हुआ था। चार पहिया वाहन में संजय सिंह अपने चालाक के साथ था। बदमाशों ने उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मुख्तियारगंज की ओर भाग गए।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

बताया जा रहा है कि शराब मैनेजर की हत्या लूट की घटना को अंजाम देने के लिए की गई थी। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Recommended Video

    सतना में दिनदहाड़े शराब मैनेजर की हत्या करके 15 लाख की लूट, इलाके में हड़कंप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+