Maihar News: मैहर सिविल अस्पताल का हाल, जिस बेड पर मरीज होना चाहिए था, वहां आराम फरमा रहे कुत्ते
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर सिविल अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। जिस बेड पर मरीज को होना चाहिए था, वहां कुत्ते आराम फरमा रहे हैं। राम भरोसे चल रहे मैहर सिविल अस्पताल में उसे कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था।
यह पहला मौका नहीं है, जब मैहर सरकारी अस्पताल चर्चा में रहे हों। इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला यहां मरीजों की जगह बेड पर कुत्ते आराम फरमा रहे हैं।

अस्पताल के बेड में कुत्तों के आराम फरमाने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बता दें कि जिस वार्ड की यह तस्वीर है। वह डिलीवरी वार्ड है। इस संबंध में जानकार बताते हैं कि मैहर सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं का दौरा काफी समय से जारी है।
बताते चलें कि पिछले दिनों मैहर कलेक्टर ने सीएमएचओ एलके तिवारी को यहां की व्यवस्था सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए तलब किया था। एलके तिवारी ने भी विभागीय बैठक लेकर अस्पताल की साफ सफाई एवं मरीज को बेहतर उपचार मिले इस पर जोर दिया था। लेकिन इनकी नसीहत भी यहां कर्मचारियों के काम में नहीं आई। लिहाजा अस्पताल आज भी अस्पताल अपने ढर्रे पर चल रहा है।
सतना जिला अस्पताल के सीएमएचओ एलके तिवारी ने कहा कि अस्पताल में वैसे भी कुत्तों का प्रवेश प्रतिबंधित है। यदि इस तरह की लापरवाही हो रही है, तो प्रभारी डॉक्टर से सवाल जवाब करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications