Satna News: अमरपाटन में बनेगा 2 हजार मीट्रिक टन क्षमता का आधुनिक गोदाम और कर्मचारी आवास
Satna News: सतना जिले के अमरपाटन को राज्य मंत्री ने बड़ी सौगात दी है।राज्यमंत्री ने अमरपाटन कृषि उपज मंडी में 1 करोड़ 14 लाख 85 हजार रुपए लागत से बनने वाले 2 हजार मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम और 52 लाख 58 हजार रूपये की लागत से बनने वाले कर्मचारी आवास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन कीे कृषि उपज मंडी का विकास सुव्यवस्थित रूप से किया जाएगा। जिसमें सब्जी के थोक विक्रेताओं के लिए 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में एक कमरे में लग रही कृषि उपज मंडी के लिए तत्कालीन उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजय वर्गीय से अमरपाटन इंडस्ट्रियल एरिया से शेष बची अनुपयोगी भूमि में से 15 एकड़ जमीन कृषि उपज मंडी के लिए आवंटित कराई गई थी। फिर यहां शेड का निर्माण कराया गया है। किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए अब यहां लगभग 2 करोड रुपए से 2 हजार मेट्रिक टन का वेयर हाउस और कर्मचारी आवास बनाए जाएंगे। कृषि उपज मंडी में 2 एकड़ भूमि में सब्जी मंडी के थोक व्यापारियों को व्यवसाय करने जमीन आवंटित की जाएगी। मंडी बोर्ड उनकी दुकानों के लिए शेड भी बनवाकर देगा।
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार रामनगर और अमरपाटन में किसान भवन भी बनाने का प्रयास हो रहे हैं। जिनमें लगभग 500 किसान एक साथ बैठकर चर्चा कर सकेंगे। इन किसान भवनों में 10-20 किसानों के ठहरने के लिए कमरे भी बनाए जाएंगे।
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रत्येक शहर में थोक सब्जी मंडी शहर से बाहर 8-10 किलोमीटर दूरी पर होती है। अमरपाटन में यह डेढ़ से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही है। सब्जी विक्रेताओं और किसानों को मंडी क्षेत्र में सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
गांधी चौक में बनेगा शिल्पी प्लाजा जैसा शॉपिंग काम्पलेक्स
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन के व्यापारी गणों की मांग पर गांधी चौक में शिल्पी प्लाजा की तरह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं बाणसागर ग्रामीण समूह जल परियोजना से रामनगर की तरफ के गांवों में 3 महीने में हर-घर-नल का पानी पहुंचाने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications