UP: सुनसान जगह पर मिलने बुलाया, फिर ले ली जान, परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार रात मीटिंग के लिए बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है।
परिजनों द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में भी जुटे है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाई घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, भदोही जनपद के चौरी थाना अंतर्गत गोहिलांव जियापुर गांव निवासी 35 वर्षीय अनुराग पटेल शनिवार को सायं काल अपने घर पर था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर किसी शख्स द्वारा फोन किया गया। फोन आने के बाद कुछ देर तक वह उससे बात किया।
फोन पर बात करने के बाद घरवालों से बताया कि वह अपने मित्र से मिलने जा रहा है, थोड़ी देर में लौट कर वापस आ जाएगा। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि काफी देर तक वह नहीं लौटा उसके बाद रात हो गई। रात तक जब वह नहीं आया तो परिजन उसे खोजने लगे।
खोजबीन करते हुए लोग जब खेत की तरफ गए तो खेत में वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद ही अनुराग के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों का कहना है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है वहीं पुलिस भी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि अनुराग कुमार ने वाला उसका कोई परिचित ही है। ऐसे में कॉल डिटेल रिकॉर्ड के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications