UP News: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, भदोही में जश्न, बजाए गए ढोल, फोड़े पटाखे, देखें Video
UP News: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने के चलते क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के गांव में जश्न का माहौल है। लोग यशस्वी जायसवाल के घर पहुंच कर उनके पिता और परिवार को बधाई दे रहे हैं।
गांव में ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं तथा लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। उनके चाहने वालों का कहना है कि आने वाले मैचों में तिहरा शतक मारें। यशस्वी की इस सफलता से लोग एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दे रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करने के दौरान उनके पिता उपेंद्र जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को उनकी यशस्वी से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने बेटे को संभलकर खेलने की हिदायत देने के साथ ही और मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही थी।
पिता द्वारा कहा गया कि उनका बेटा टीम इंडिया के लिए लगातार रिकॉर्ड बना रहा है और भारतीय टीम की जीत में अपना योगदान दे रहा है। पूरी दुनिया उनके बेटे को बधाई दे रही है, एक पिता को इससे ज्यादा क्या चाहिए।
एनएनएस अकादमी के कोच आरिफ हुसैन द्वारा भी खुशी जाहिर करते हुए बताया गया कि यशस्वी जिस तरह संभल कर खेल रहा है उससे एक बात स्पष्ट है की आगे भी यशस्वी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
देखें Video-
दरअसल, भारत इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भदोही के रहने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंद पर 209 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान यशस्वी ने 7 छक्के और 19 चौके लगाए। हालांकि इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का कोई भी बल्लेबाज उनके साथ ज्यादा देर तक नहीं रहा और भारतीय टीम 396 पर ऑल आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications