पेशी पर जा रहा बंदी पुलिस की आंख में मिर्ची डाल फरार, मां-बेटे ने पकड़ा

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोर्ट से पेशी के बाद वापस लौट रहा कैदी सिपाही की आंख में लाल मिर्च पावडर झोंक कर फरार हो गया। कैदी के भाग जाने से खलबली मच गई। सिपाही ने करीब एक घंटे तक उसका पीछा कर लोगों की मदद से बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

put the peppers in the eyes of the soldier escaped prisoner

बैंक से धोखाधड़ी मामले में बंद है
बैंक से धोखाधड़ी मामले में भदोही जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी प्रदीप मौर्या को आज पुलिसकर्मी कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में अपनी जेब से लाल मिर्च पाउडर निकालकर बंदी ने सिपाही की आँखों में डाल कर कैदी भागने लगा। किसी तरह सिपाहियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा हैl पकडे जाने के बाद पूछताछ में बंदी ने बताया की उसने जेल की मेस से लाल मिर्च पाउडर निकालकर अपनी जेब में भर लिया था।

मां-बेटे ने कैदी को पकड़ा
भदोही क्षेत्र के सिंहपुर के बिन्द बस्ती की निवासी सन्तरा देवी और उनके पुत्र राजाबाबू बिन्द ने बहादुरी का परिचय देते हुए कोर्ट से पुलिसकर्मी की आंख में मिर्च डाल कर फरार कैदी को धर दबोचा। पीछे-पीछे भाग रहे पुलिसकर्मी को सौंप दिया। सन्तरा देवी बाजार से दवा लेकर घर जा रही थी तभी इन्होंने देखा कि एक आदमी भाग रहा है और उसके पीछे पुलिस लगी हुई है। तभी पीछे लगे पुलिसकर्मी ने आवाज दी कि इसे पकड़ो। इसके बाद सन्तरा देवी का बेटा राजाबाबू ने भाग रहे आरोपी को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+