MLA विजय मिश्रा की बेटी रीमा ने पुलिस से कहा- विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए प्लीज

भदोही। भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी रीमा मिश्रा ने पुलिस से पिता की सलामती की गुहार लगाई है। रीमा ने कहा, 'मैं एसपी महोदय से पूछना चाहती हूं कि किसकी कस्टडी में मेरे पिता हैं क्या वहां मप्र पुलिस है या यूपी पुलिस। सारी प्रक्रिया को अपने अंडर लीजिए और मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक ले आइए। ये विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए प्लीज।'

Recommended Video

    UP के MLA विजय मिश्रा MP से लिए गए हिरासत में कहा था 'ब्राह्मण हूं होगा एनकाउंटर' | वनइंडिया हिंदी

    मध्य प्रदेश में ​पकड़े गए विधायक विजय मिश्रा

    मध्य प्रदेश में ​पकड़े गए विधायक विजय मिश्रा

    भदोही के एसपी ने कहा कि ज्ञानपुर एमएलए विजय मिश्रा को एसपी आगर मालवा (एमपी) ने गिरफ्तार किया है। हमने अपनी टीम रवाना कर दी है। उनका ट्राएल होगा और केस की इन्वेस्टिगेशन की जाएगी। उनकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पत्नी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रही है। वहीं, एसपी आगर मालवा (एमपी) राकेश सागर ने कहा, 'हमने एमएलए विजय मिश्रा को गिरफ्तार नहीं किया है। भदोही से हमें सूचना मिली थी कि इनके ऊपर अपराध पंजीकृत है गिरफ्तारी में सहयोग करें। इस परिपेक्ष में उन्हें रोककर पूछताछ की गई। भदोही से अधिकारी आकर विधिवत कार्रवाई करेंगे।

    विजय मिश्रा की बेटी ने कहा- विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए

    विजय मिश्रा की बेटी ने कहा- विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए

    विजय मिश्रा की बेटी रीमा ने कहा कि वह इस समय पुलिस से बहस की स्थित में नहीं हैं। केवल पुलिस से ये पूछता चाहती हैं कि उनके पिता किसकी कस्टडी में हैं। क्या यूपी पुलिस की कस्टडी में हैं। कैसे दोनों पुलिस ने कोआर्डिनेट किया है। रीमा ने कहा कि पुलिस से केवल यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिताजी को सही सलामत कोर्ट तक लाया जाए। रीमा ने भदोही के एसपी से कहा कि पूरी प्रक्रिया को अपने अंडर में लें। विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए।

    विजय मिश्रा ने जताई थी खुद के एनकाउंटर की आशंका

    विजय मिश्रा ने जताई थी खुद के एनकाउंटर की आशंका

    बता दें, विधायक विजय मिश्रा पर पिछले दिनों गुंडा एक्ट लगा था। इसके बाद विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा पर पड़ोसी कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों पर मारपीट करने और मकान पर कब्जा करने का आरोप था। 8 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था। दो दिन पहले ही विधायक ने अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। गुरुवार की रात से अचानक उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा भी लापता हो गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+