कम नहीं हो रहा भदोही का दर्द: एक-एक कर अबतक 14 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, देखें पूरी लिस्ट

भदोही जिले के औराई थानांतर्गत नरथुआ गांव में नवरात्र में पूजा पंडाल में जलकर घायल हुए लोगों की एक-एक कर मौत होती जा रही है। अब तक इस घटना में कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है

भदोही जिले के औराई थानांतर्गत नरथुआ गांव में 2 अक्‍टूबर पूजा पंडाल में जलकर घायल हुए लोगों की एक-एक कर मौत होती जा रही है। अब तक इस घटना में कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पंडाल में आग लगने के बाद से 11 अक्टूबर तक भदोही में मातम का दौर थमा नहीं है। मंगलवार को एक 18 वर्षीय बालिका और एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर, कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल अस्पताल और भदोही तथा प्रयागराज के अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। कई घायलों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौत का आंकड़ा अभी भी बढ़ सकता है।

अभी भी बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

अभी भी बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

भदोही अग्निकांड में जलकर घायल हुई एक वर्ष की मासूम बच्ची नित्या पुत्री संजय निवासी राजापुर औराई और पुरुषोत्तमपुर थाना औराई की रहने वाली 18 वर्षीय शिवांगी गौतम पुत्री उमेश कुमार की मंगलवार को मौत हो गई। शिवांगी को सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू में भर्ती कराया गया था और वह 60 फ़ीसदी जल गई थी। वहीं नित्या का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था और वह भी 50 फ़ीसदी जली हुई थी। मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि घायल लोगों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, बावजूद इसके अभी भी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

अग्निकांड में इन लोगों की अब तक हो चुकी है मौत

अग्निकांड में इन लोगों की अब तक हो चुकी है मौत

  1. अंकुश सोनी उम्र 12 वर्ष
  2. जया देवी उम्र 45 वर्ष
  3. नवीन उम्र 10 वर्ष
  4. आरती देवी उम्र 48 वर्ष
  5. हर्षवर्धन/सुजल उम्र 08 वर्ष
  6. शिवपूजन उम्र 70 वर्ष
  7. राम मूरत उम्र 65 वर्ष
  8. सीमा पत्नी अवधेश ,उम्र 25 वर्ष
  9. मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, उम्र 40 वर्ष
  10. अशोक यादव पुत्र लाल जी यादव 35 वर्ष
  11. प्रियल पुत्री अवधेश, उम्र 16 वर्ष
  12. प्रीति पुत्री नन्दलाल उम्र 17 वर्ष
  13. शिवांगी गौतम पुत्री उमेश कुमार उम्र 17 वर्ष
  14. नित्या पुत्री संजय, उम्र एक वर्ष

लास्ट अपडेट:- 11अक्टूबर,1:30 pm तक, कुल मृत्यु-14 (12+2)

मृतकों को दिया जाएगा दो-दो लाख मुआवजा

मृतकों को दिया जाएगा दो-दो लाख मुआवजा

इस घटना में पीड़ित परिवारों के लिए शासन द्वारा मुआवजे का ऐलान किया गया है। जिसमें बताया गया है कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख दिए जाएंगे। वहीं जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं उनको 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिलाधिकारी भदोही गौरांग राठी द्वारा सोमवार को इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में भर्ती घायलों को बेहतर इलाज सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी भदोही खुद ट्रामा सेंटर बीएचयू और पंडित दीनदयाल अस्पताल तथा कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुए घायलों को देखने के लिए कई बार जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों और घायलों के परिजनों से जानकारी जुटाकर जल्द ही धनराशि परिजनों को सौंप दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+