गर्लफ्रेंड से मिलने लाल जोड़े में दुल्हन बनकर पहुंचा प्रेमी, शक होने पर परिजनों ने उठाया घूंघट तो खुली पोल

गर्लफ्रेंड से मिलने लाल जोड़े में दुल्हन बनकर पहुंचा प्रेमी, शक होने पर परिजनों ने उठाया घूंघट तो खुली पोल

भदोही, जून 02: अपनी गर्लफ्रेंड के दीदार के लिए वो काफी बेचैन था। उसके दिमाग में एक धांसू आइडिया आया और उसने काफी सोच विचार के उस आइडिए पर अमल भी किया। वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने लेडीज पर्स लटकाए और पैरों में सैंडिल पहन कर दुल्हन बनकर उसके घर पहुंच गया। हालांकि, उसे क्या पता था कि वो पकड़ा जाएगा और दो चार थप्पड़ भी खाने पड़ेंगे। ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक गांव का है।

लाल जोडा, कंधे पर लेडीज पर्स और पैरों में थी सैंडिल

लाल जोडा, कंधे पर लेडीज पर्स और पैरों में थी सैंडिल

बता दें कि यहां एक युवक दुल्हन बनकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। कंधे पर लेडीज पर्स और पैरों में सैंडिल पहन कर दुल्हन बनकर पहुंचे युवक को देखकर युवती के परिजनों ने समझा कि कोई सहेली मिलने आई होगी, लेकिन युवती के परिजनों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने घूंघट उठाने का अनुरोध किया।

घूंघट उठाया तो युवक की खुल गई पोल

घूंघट उठाया तो युवक की खुल गई पोल

दुल्हन बनकर आया प्रेमी पहले तो ऐसा लग रहा था, जैसे कोई नई नवेली दुल्हन हो। लेकिन जब युवती के परिजनों का शक हुआ तो उन्होंने घूंघट उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान दुल्हन बना युवक भागने लगा, तभी उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और घूंघट उठाया तो उसकी पोल खुल गई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे दो चार थप्पड़ भी जड़ दिए।

बाइस से भाग लगे गए दोस्त

बाइस से भाग लगे गए दोस्त

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने यह सब वाकया अपने मोबाइल कैमरे से रिकार्ड कर लिया। अभी पूछताछ चल ही रही थी, तभी पास में पहले से खड़े युवक के दोस्त उसे बाइक से लेकर भागने में सफल हो गए। हालांकि, लोकलाज के चलते इस मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई। अब देखते ही देखते प्रेमी युवक का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+