बेटी के चरित्र पर लगे लांछन को बर्दाश्‍त नहीं कर सकी मां, दोनों ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

संतकबीरनगर। बेटी के चरित्र पर लगे लांछन को मां बर्दाश्‍त नहीं कर सकी और उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद मां को तड़पता देख बेटी ने भी जहर खा लिया। घटना में मां बेटी दोनों की मौत हो गई। दरअसल, महुली थानाक्षेत्र के एक गांव में रामजोखन की पत्नी 42 वर्षीय गायत्री देवी से बीते शनिवार को शाम के समय एक महिला से विवाद हुआ था। इस महिला ने गायत्री देवी से इसकी 16 वर्षीय बेटी खुशबू के चरित्र पर लांछन लगाते हुए कह दिया कि तुम्‍हारी बेटी का मेरे पति से अवैध संबंध है।

mother and daughter took extreme step in sant kabir nagar

घर पहुंचकर खाया जहर

ग्रामीणों के अनुसार, इससे दुखी होकर सावित्री देवी ने घर पर पहुंच कर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जब सावित्री को उल्‍टी होने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई और परिजन उसे हरिहरपुर अस्पताल ले जा रहे थे कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचते-पहुंचते सावित्री ने दम तोड़ दिया।

mother and daughter took extreme step in sant kabir nagar

बेटी ने भी तोड़ा दम

परिजन गायत्री का शव लेकर घर पहुंचे तो देखा कि खुशबू को भी उल्टी हो रही है। परिजन खुश्‍बू को भी लेकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे कि उसे भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महुली प्रदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारणों का पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+