भदोही: स्कार्पियों में रोमांस करना पड़ा भारी, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वीडियो रिकार्ड करके किया वायरल

भदोही जिले के कोइरौना थाना अंतर्गत सड़क किनारे सुनसान स्थान पर स्कॉर्पियो खड़ी करके उसमें छात्र संग रोमांस करना एक युवक को भारी पड़ गया, ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया

भदोही, 24 जुलाई: भदोही जिले में स्कॉर्पियो सड़क के किनारे खड़ी कर एक छात्र संग रोमांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। सुनसान इलाके में स्कॉर्पियो खड़ी करके रोमांस किए जाने की बात जब ग्रामीणों को पता चली तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण इसका वीडियो बनाती है स्कॉर्पियो के पास पहुंचे और फिर बाद में उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वाहन नंबर के आधार पर कोइरौना थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मामले में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दिया गया है।

विद्यालय से चंद कदम दूर रहे थे रोमांस

विद्यालय से चंद कदम दूर रहे थे रोमांस

बताया जा रहा है कि मामला भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारेपर सीतामढ़ी इलाके में एक निजी विद्यालय है वहां पर पढ़ने वाली एक छात्रा को स्‍कार्पियों सवार युवक मंगलवार की सुबह विद्यालय से चंद कदम दूरी सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पर स्कॉर्पियो खड़ी करके दोनों गाड़ी में बैठे-बैठे रोमांस करने लगे। वहां से गुजरने वाले गांव के कुछ लड़कों ने स्कॉर्पियो में छात्र और युवक को देख लिया। उसके बाद गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को उसके बारे में जानकारी दिए।

छात्रा को छोड़कर भाग गया युवक

छात्रा को छोड़कर भाग गया युवक

इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण वीडियो बनाते स्कॉर्पियो के पास पहुंचे। इस दौरान लोगों ने दबाव बनाते हुए स्‍कार्पियो का गेट खुलवाया तो उसमें छात्रा और आरोपी युवक आपत्तिजनक हालत में दिखाइ दिए। इस दौरान लोगों ने स्‍कार्पियो चालक को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक छात्रा को वहीं उतारकर गाड़ी समेत भाग निकला।

वाहन नंबर के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

वाहन नंबर के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कोइरौना थाने की पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को उसके घर से स्कॉर्पियो सहित हिरासत में ले लिया। कोइरौना थाना प्रभारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया लेकिन उसके खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+