UP: चोरी-छिपे लड़की से मिलने पहुंचा मंगेतर, लोगों ने पकड़कर रात में ही करा दी शादी
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में रात में चोरी-छिपे मिलने पहुंचे एक युवक और युवती को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोग उनकी पिटाई करने वाले थे लेकिन लड़के ने बताया कि लड़की से उसकी शादी तय हो गई है। 4 महीने पहले सगाई भी हो चुकी है।
इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को बुलाया। परिजनों के पहुंचने के बाद काफी देर तक पंचायत चली और अंत में रात में ही दोनों का निकाह संपन्न करा दिया गया। निकाह के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने रात में ही उसे ससुराल के लिए विदा भी कर दिया। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

दरअसल, संभल जनपद के महमूद गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी की सगाई अमरोहा के सादात के रहने वाले एक युवक से 4 महीने पहले किया था। बताया जा रहा है कि सगाई के बाद लड़का और लड़की मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत करते थे। दोनों के बीच बातचीत का दौर बढ़ा तो मुलाकात करने की इच्छा हुई।
ऐसे में दोनों घरवालों के चोरी-छिपे अक्सर मुलाकात करते थे लेकिन इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को नहीं थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन पर बातचीत के बाद मंगलवार की रात में दोनों ने मिलने की योजना बनाई। ऐसे में लड़का बाइक लेकर उसके गांव पहुंच गया और बाइक पर लड़की को बैठाकर निकलने वाला था इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद पूछताछ में जब पता चला कि लड़की का मंगेतर है तो लोगों ने घरवालों को सूचना दे दी। दोनों के घर वाले पहुंचे उसके बाद रात तक पंचायत चली। पंचायत के बाद रात में ही काजी को बुलाया गया और निकाह करा दिया गया। निकाह कराए जाने के बाद रात में ही परिजनों ने युवती की विदाई भी कर दी।












Click it and Unblock the Notifications