Sambhal News: संभल में मस्जिदों व घरों में हो रही थी बिजली चोरी, प्रशासन ने लिया यह एक्शन
Sambhal News: उत्तर प्रदेश का संभल जिला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी क्रम में प्रशासन ने वहां के कुछ घरों व मस्जिदों में बिजली चोरी पकड़ी है।
संभल के दीपा सराय इलाके में उपद्रवियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो दिन पहले पकड़ी गई बड़ी बिजली चोरी के बाद आज दिन निकलते ही पुलिस प्रशासन ने बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाया। मस्जिद से लेकर घरों के अंदर तक में बिजली चोरी पकड़ी गई।

संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके दीपा सराय में शनिवार को सुबह तड़के से जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बिजली चोरों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान कई घरों के अंदर हीटर और पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां में लगी हुई रॉड चोरी की बिजली से चलती मिलीं।
आसपास की मस्जिदों के अंदर भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बिजली विभाग की टीमों के साथ छापेमारी की तो मस्जिद के अंदर भी बिजली चोरी पकड़ी गई।
अधिकारियों ने सुबह तड़के लोगों के घरों की कुंडी खटखटाकर चेकिंग की तो हड़कंप मच गया। विरोध की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सख्त अंदाज के साथ कार्रवाई करते दिखे।
'वह लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं', राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर क्या बोले UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
बिजली विभाग की टीमों ने चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने के लिए मस्जिद के अंदर जा रहे बिजली के तारों को भी काटा। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि घरों और मस्जिदों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। आगे की विधिक कारवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications