यूपी के इस गांव में मौजूद है 24 अंगुली वाला बच्चा, खरीदने के लिए लोग लगा रहे लाखों रुपए की कीमत
संभल, जून 04: यूपी के संभल में एक बच्चे के हाथ और पैरों में कुल मिलाकर 24 अंगुलियां हैं। बच्चे की उम्र सात साल है। शरीर की यह बनावट बच्चे के लिए अब परेशानी का कारण बन रही है। दरअसल, कुछ लोग बच्चे को बेचने के लिए परिवार पर दबाव बना रहे हैं। यही नहीं, बच्चे को खरीदने के लिए लोगा 24 लाख रुपए तक कीमत लगा चुके हैं। वहीं, जब परिजनों ने बच्चे को बेचने से मना किया तो उन्हें जान से माने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विधुत गोयल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे को खरीदने के लिए 24 लाख रुपए देने को तैयार हैं लोग
मामना संभल जिले के रजपुरा थाना इलाके के गांव मुटेना का है। यहां एक बच्चे के हाथ और पैर में कुल मिलाकर 24 अंगुलियां हैं। हर एक हाथ में छह-छह अंगुलियां और हर पैर में भी छह-छह अंगुलियां हैं। शरीर की दुर्लभ बनावट की वजह से यह बच्चा अपनी और अपने परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कुछ लोग इस बच्चे को खरीदने के लिए परिवार पर दबाव बना रहे हैं। वह बच्चे की 24 लाख रुपए कीमत भी देने को तैयार हैं। परिजनों ने बच्चे को बेचने से इनकार किया तो जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

तंत्रमंत्र के लिए बच्चे को खरीदे जाने की आशंका
पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। बच्चे के मामा ने बताया कि कई लोग उसके भांजे को खरीदना चाहते हैं। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर यही लोग बच्चे व उसे जान से मार देने की धमकियां दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तंत्रमंत्र के लिए बच्चे को खरीदने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी विधुत गोयल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

इंसान में 24 अंगुलियों का दुर्लभ है मामला
इंसान के हाथ और पैरों में मिलाकर 20 उंगलियां होती हैं। कुछ मामलों में व्यक्ति के एक हाथ में छह अंगुलियों होने के मामले भी सामने आते हैं। लेकिन किसी इंसान में 24 अंगुलियों का यह मामला दुर्लभ है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications