Sambhal Mandir: संभल में 46 साल तक क्यों बंद रहा मंदिर, घर बेचकर कहां गए हिंदू? इस शख्स ने बताई सच्चाई
Sambhal Mandir: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में शनिवार को बिजली चेकिंग के दौरान 46 वर्षों से बंद पड़ा एक शिव मंदिर मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसका दरवाजा खुलवाया तथा वहां पर सफाई करवाई। शनिवार मंदिर मिलने के बाद से लेकर अभी तक वहां पर कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासनिक टीम द्वारा संभाल के खग्गू सराय मोहल्ले में बिजली चेकिंग के लिए खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम ने कई जगह बिजली चोरी को पकड़ा। बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही टीम की निगाह एक मकान पर गई तो वहां मंदिर दिखाई दिया।

अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति मिली। मूर्ति मिलने के बाद मौजूद लोग हैरान रह गए। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मुस्लिम इलाके में यह मंदिर कब बनी थी और यदि यहां हिंदू परिवार रहता था तो फिर वह कहां गया? इस बारे में वहां के रहने वाले ही एक शख्स द्वारा पूरी कहानी बताई गई।
मुसलमानों के बीच रहते थे 15-20 हिंदू परिवार
मंदिर मिलने की जानकारी होने के बाद वहां पर काफी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। इसी दौरान वहां पहुंचे प्रदीप कुमार वर्मा नामक व्यक्ति ने पूरा मामला बताया। प्रदीप ने बताया कि यहां पर 15 से 20 हिंदू परिवार रहते थे तथा चारों तरफ मुसलमान थे। दोनों धर्म के प्रति सौहार्द बना हुआ था लेकिन इसी बीच 1978 में बलवा हो गया।
इसलिए चले गए हिंदू परिवार
1978 में बलवा होने के बाद यहां पर रहने वाले हिंदू परिवार के लोग चले गए। जाने के बाद जब माहौल शांत हुआ तो पुनः सभी लोग वापस लौटे। प्रदीप का कहना है कि इस दौरान मेरा परिवार भी यहीं पर रहता था। वापस आने के बाद सभी लोग कुछ दिन तक यहां रहे लेकिन 1993 और 94 के बीच सभी लोग दूसरी जगह जमीन और मकान लेने के बाद यहां पर अपनी संपत्ति बेच दिया।
ताला बंद होने के पीछे यह है कारण
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि यहां पर रहने वाले हिंदू परिवार अपना मकान और जमीन तो बेच दिए लेकिन मंदिर उसी तरह पड़ा रहा। इस दौरान मंदिर में लोगों ने ताला जड़ दिया। ताला जड़ने के बाद से मंदिर इसी तरफ बंद ही था। अब बिजली चेकिंग के दौरान मंदिर मिलने के बाद एक बार फिर यहां पूजा पाठ प्रारंभ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications