संभल: संदिग्ध परिस्थिति में मिले प्रेमी और प्रेमिका के गोली लगे शव, युवक के परिजनों ने कही ये बात

संभल: संदिग्ध परिस्थिति में मिले प्रेमी और प्रेमिका के गोली लगे शव, युवक के परिजनों ने कही ये बात

संभल, जून 25: खबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से है। यहां प्रेमी युगल के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगे शव मिले है। शव मिलने की सूचना पर चन्दौसी थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने लड़की के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Sambhal: bodies of boyfriend and girlfriend found in suspicious circumstances

यह वारदात संभल जिले के चन्दौसी थाना क्षेत्र के मिलक मौलागढ़ गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शिवम (25) का पड़ोस की लड़की ममता से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को भोर में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। वहां सुबह पांच बजे घर में मकान की दूसरी मंजिल के ऊपर जीने पर प्रेमिका के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी युवक का शव दूसरे मकान की छत पर पड़ा मिला। युवक के सीने में गोली लगी है और तमंचा पास में पड़ा मिला।

युवती के परिजनों का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि इस मामले में युवती पक्ष के लोग जहां युवक पर पहले उनकी बेटी को गोली मारने और बाद में दूसरे छत पर जाकर खुद को गोली मार लेने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं लड़के के घर वालों का कहना है कि उसके बेटे को फोन करके बुलाया गया था। बुलाने के बाद पहले उन लोगों ने अपनी बेटी को मारा फिर मेरे बेटे की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और शुरुआती जांच में कुछ भी कहने से बच रही है।

वहीं, इस वारदात की सूचना पर एएसपी आलोक जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है। प्रेमी स्कूल में बागवानी का काम करता था। दोनों एक ही बिरादरी के है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमिका के भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+