गेंहू काटने गई महिला की हत्या, गन्ना के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव

Sambhal News, संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में अपने खेत पर गेंहू काटने गई महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव असमोली थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक गन्ने के खेत में नग्न हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

murder of a woman with sharp weapon in Sambhal

जानकारी के अनुसार, घटना संभल के असमोली थाना क्षेत्र के असमोली गांव की है। गांव निवासी वीर सिंह उर्फ जयप्रकाश की पत्नी कुसुम (45) गुरुवार दोपहर बाद 3 बजे थाना असमोली भवन से डेढ़ सौ मीटर दूर अपने खेत पर गेहूं की फसल काटने आई थी। कुसुम के साथ जेठ का बेटा पुष्कर भी था। देर रात तक कुसुम घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। पति व अन्य लोग कुसुम को तलाशने खेत पर गए तो वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई।

कुसुम का शव नग्न हालात में खेत में ही पड़ा था। उसके सर में चोट का निशान था जिसे देखकर लग रहा था कि कुसुम की हत्या सर पर वार कर की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात 11 बजे महिला के शव को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में रसोइया का काम भी करती थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ जायेगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई है।

ये भी पढ़ें:- संभल की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+