संभल: खेत में फांसी से लटके मिले सात दिन से गायब प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार देर शाम प्रेमी युगल के शव खेत में पेड़ से लटके मिले। फसल काट रहे मजदूरों की नजर शवों पर पड़ी तो उनके होश उड़। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक करीब सात दिन से लापता थे। लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

love couple found hanging from tree in sambhal

सात दिन से गायब थे प्रेमी युगल

मामला संभल के धनारी थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। दरअसल, सात दिन पूर्व प्रेमी युगल घर से अचानक गायब हो गए थे। धनारी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा से दोनों के शव बरामद हुए। देर शाम गांव के ही चंद्रपाल सिंह के खेत में मजदूर मेंथा की फसल काट रहे थे। दुर्गंध आने पर मजदूरों ने खेत के अंदर जाकर देखा तो शीशम के पेड़ से गांव के ही बंटी और सुखिया के शव लटके हुए थे। मामले की जानकारी मजदूरों ने खेत स्वामी को दी, जिसके बाद खेत स्वामी चंद्रपाल सिंह ने गांव के प्रधान महेंद्र सिंह को सूचना दी।

लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप

इस मामले में मृतक बंटी के पिता बिन्नामी ने लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह द्वारा सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज ने बताया कि प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+