संभल: डीसीएम और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, 10 घायल

संभल। यूपी के संभल में मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर देर रात डीसीएम और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

eight killed many injured in road accident in sambhal

समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे लोग

सभी लोग गांव लहरावन निवासी राम भरोसे की बेटी का लग्न थाना उघैती बदांंयू के गांव चाचीपुर में चढ़ाकर वापस डीसीएम से लौट रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर स्थित गांव लहरावन के पास रात करीब एक बजे सामने की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी व डीसीएम में टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ी सड़क पर पलट गई और चीख पुकार मच गई।

8 लोगों की मौत

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया, जहां डॉक्टर ने पवन पाल 8 वर्ष पुत्र रमेश पाल, होरीलाल 65 वर्ष, राम कुमार 65 वर्ष, हरिशंकर 55 वर्ष, रामवीर 50 वर्ष, दिनेश चंद्र शर्मा 40 वर्ष, बृजेश 10 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेर सिंह 40 वर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि सभी शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+