कमरे में आधी रात दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बहन, भाई ने देखा और फिर...

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले डीजे संचालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक अवनीत कुमार के दोस्त खेमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए खेमपाल ने पूछताछ में बताया कि अवनीत कुमार को उसने अपनी बहन के कमरे में आधी रात आपत्तिजनक स्थिति में देख था। जिसके बाद वो अपना आपा खो बैठा। उसने और उसके पिता ने अवनीत की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इलाज के दौरान तोड़ा दम

वारदात को अंजाम देने के बाद पिता और पुत्र अवनीत कुमार (28) को जंगल में फेंक दिया। वह पूरी रात मरणासन्न हालत में जंगल में पड़ा रहा। मंगलवार तड़के करीब चार बजे अखबार बांटने वाले एक युवक ने खेड़ा और सरथल गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक को मरणासन्न पड़े देखा तो गांव वालों को सूचना दी। इस पर गांववाले और परिजन मौके पर पहुंच गए। अवनीत को पहचानकर वो पहले थाने और फिर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कारोबार को लेकर भी थी रंजिश

कारोबार को लेकर भी थी रंजिश

अवनीत कुमार (28) सरथल गांव का रहने वाला था और खेमपाल के साथ साझे में डीजे बजाने का काम करता था। मंगलवार को गांव सरथल निवासी मृतक के पिता मक्खन सिंह ने बिलारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा अवनीत कुमार पड़ोस में स्थित संभल जिले के बनियाठेर थाने के गांव खेड़ा निवासी खेमपाल के साथ साझे में डीजे बजाने का काम करता था। कारोबार को लेकर दोनों में कुछ समय से रंजिश थी। मक्खन सिंह ने रिपोर्ट में कहा कि सोमवार शाम खेमपाल उनके बेटे अवनीत को अपने साथ ले गया था। लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा।

खेमपाल और कपिल ने पीटा था

खेमपाल और कपिल ने पीटा था

मंगलवार तड़के करीब चार बजे अखबार बांटने वाले एक युवक ने खेड़ा और सरथल गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक को मरणासन्न पड़े देखा तो गांव वालों को सूचना दी। इस पर गांववाले और परिजन मौके पर पहुंच गए। अवनीत को पहचानकर वो पहले थाने और फिर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मक्खन सिंह के मुताबिक उनके बेटे ने मरने से पहले बताया था कि खेमपाल और कपिल ने रात में उसे बेरहमी से पीटा था।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

पुलिस के अनुसार, जब खेड़ा गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई तो वहां चरपाई पर लेटी युवती कराह रही थी। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रात में डीजे संचालक अवनीत कुमार मिलने आया था। परिवार वालों ने दोनों को साथ देखकर बेरहमी से पिटाई की। बाद में अवनीत कुमार को घरवाले जंगल में फेंक आए। कोतवाल के मुताबिक, आरोपी की घायल बहन ने स्वीकार किया कि इस वारदात को उसके घरवालों ने अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+