UP News: ढलाई के दौरान अचानक गिरी छत, हादसा देख सहम गए लोग, 14 मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को दोपहर में दर्दनाक हादसा हो गया। सहारनपुर में एक मकान की छत की ढलाई करते समय अचानक छत ढह गई जिस काम में लगे 14 मजदूर घायल हो गए। हादसे को देखने वाले लोगों के रूह कांप उठी।

घायलों को उपचार के लिए भगवानपुर स्थित आरोग्यं अस्पताल भेजा गया है जहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर मामूली रूप से घायल हुए थे जो अपना इलाज करने के बाद अपने घर वापस लौट चुके हैं।

up-news-roof-suddenly-collapsed-during-casting-people-were-horrified-to-see-the-accident

यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ जाना क्षेत्र के सतपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि सतपुरा में एक अस्पताल का निर्माण चल रहा है। अस्पताल के निर्माण के दौरान मकान तैयार हो जाने के बाद कुछ कमरों की शटरिंग लगाकर शनिवार दोपहर में ढलाई की जा रही थी।

बताया जा रहा है की ढलाई के दौरान अचानक छत ढह गई। इस दौरान छत की ढलाई के लिए लगाई गई शटरिंग और मिक्स किए गए बालू सीमेंट भी गिर गए। मलबे में दबकर सलमान, नदीम, ज्ञान, मंसूर, नवजली, शमी हसीन समेत करीब 14 मजदूर घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायलों से पूछताछ की गई इसके अलावा भवन निर्माण करने वाले व्यक्ति से भी पुलिस ने पूछताछ किया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोग मामले रूप से चोटिल थे जिनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि मामले में अभी किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+