सहारनपुरः पैसों के लिए दोस्त ने ही किया अपहरण फिरौती न मिलने पर उठाया ये खौफनाक कदम

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके में शव बरामद किया गया है। जंगल में मिला शव सांगाठेड़ा गांव से बीती 26 अक्टूबर को अपहरण किये गए किसान के बेटे का है। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। बता दें कि सोनू का 26 अक्टूबर की दोपहर गांव के पास से ही अपहरण कर लिया गया था।

sharanpur friend did murder of his friend for money

अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओं ने सोनू के पिता पीताम्बर को मिठाई के डब्बे में चिट्ठी भेजकर 20 लाख की फिरौती मांगी थी और फिरौती ना देने की सूरत में सोनू की हत्या की बात कही थी । घबराए परिजनों ने सोनू के अपहरण की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सोनू की तलाश शुरू की । सोनू की तलाश में सर्विलांस टीम व क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था ।

पुलिस ने शक के आधार पर सोनू के साथी दीक्षित गुज्जर से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया । दीक्षित गुज्जर ने ही पैसों की खातिर सोनू को पहले अपने पास बुलाया और उसको शराब पिलाई ओर फिर बाद में अपने 5 साथियों के साथ मिलकर सोनू की गला घोंटकर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी सोनू व उसके साथ इस घटना को अंजाम देने वाले उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है ओर उनकी निशानदेही पर सोनू के शव को गागलहेड़ी इलाके से बरामद किया है ।

पुलिस ने इनके पास से करीब 4 तमंचे कारतूस व घटना में इस्तेमाल की गई लक्जरी गाड़ी भी जब्त कर ली है । एसएसपी ने बताया कि दीक्षित गुज्जर शुरू से ही आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान है। उस पर पहले भी अपहरण की कोशिश व लूट जैसी घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं । दीक्षित गुज्जर ने सोची समझी साज़िश के तहत पहले तो सोनू का अपहरण किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी । सोनू की मौत से परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुर: भाजपा नेता धारा सिंह की हत्याकांड का ADG ने किया खुलासा, बताई मर्डर की ये वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+