सहारनपुर में Priyanka Gandhi की महापंचायत से पहले धारा 144 हुई लागू, कहा- किसानों के दिल की बात सुनने, समझने..

Priyanka Gandhi News, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी (10 फरवरी) सहारनपुर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। किसान महापंचायत के जरिए प्रियंका गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलेंगी। वहीं, कांग्रेस कार्यक्रताओं ने सहारनपुर के चिलखाना में होने वाली महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली हैं। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों व किसानों के आने की संभावना है।

Recommended Video

    Kisan Mahapanchayat: Priyanka Gandhi का ऐलान, सत्ता में आते ही खत्म कर देंगे कानून | वनइंडिया हिंदी
    Section 144 came into force before Priyanka Gandhis Kisan Mahapanchayat in Saharanpur

    वहीं, दूसरी तरफ सहारनपुर जिला प्रशासन ने प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे से पहले यहां पर धारा 144 लगा दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक, 5 अप्रैल तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी। इस बीच प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है और लिखा है कि, 'किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।', दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब 75 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए है और आंदोलन कर रहे है।

    26 जनवरी को द‍िल्‍ली में हुई हिंसा के बाद आंदोलन ने एक नया रूप ले लिया है। जगह-जगह महापंचायतें आयोजित की जा रही हैं। किसानों के समर्थन में पूरा विपक्ष सरकार के खि‍लाफ खड़ा है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान महापंचायत में शामिल होंगी। महापंचायत में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी मां शकुंभरा देवी दर्शन के करेंगी। दर्शन के बाद प्रियंका गांधी चिलखाना में महापंचायत को संबोधित करेंगी। प्रियंका के सहारनपुर दौरे को कहीं ना कहीं आगामी चुनाव की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।

    हाई अलर्ट पर जिले की पुलिस
    प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना पुलिस रहेगी। वहीं, आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगवाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+