वो 'मेरी नहीं तो तेरी भी नहीं', और फिर सनकी आशिक ने उड़ेल दिया प्रेमिका के मंगेतर पर तेजाब
Acid Attack In Saharanpur: उदय नाम के एक सनकीं प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका से मंगनी तय होने पर दोस्त के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

दोस्त से प्रेमिका की मंगनी होने से नाराज़ एक युवक ने ख़ौफनाक साज़िश रचते हुए अपने दोस्त पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स को उसके 5 दोस्तों सहित गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया।
सनकीं आशिक़ ने दिया ऐसिड अटैक की वारदात को अंजाम
दोस्ती में दगा और प्रेमिका की बेवफ़ाई से बौखलाए एक सनकीं प्रेमी ने तेज़ाब कांड जैसी सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम दिया हैं। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र का है, जहां उदय नाम के एक सनकीं प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका से मंगनी तय होने पर दोस्त के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

प्रेमिका की मंगनी से खफ़ा आशिक़ ने खेला ख़ौफनाक खेल
मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत भोपा क्षेत्र के रहने वाले उदय उर्फ भोला का मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात एक मंदिर में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा था। दोनों के बीच अक्सर बात होती थी। दोनों प्रेमी युगल साथ जीने और मरने की कसमें खा चुके थे। लेकिन इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। और उसकी मंगनी सहारनपुर जनपद अंतर्गत देवबंद थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रहने वाले शुभम से कर दी।
दोस्त से प्रेमिका की शादी तय होने से बौखला गया युवक
लेकिन देवबंद क्षेत्र के रहने वाले जिस युवक से युवती की मंगनी हुई, उसका नाम सुनकर उदय उर्फ भोला हैरान रह गया। दरअसल जिस युवक से मंगनी तय हुई थी वह उसी का दोस्त निकला, जो टैक्सी चलाने का काम करता था। जिसके बाद उसने इस शादी से इनकार करने के लिए कहा, मगर वह राजी नही हुआ। जिससे बौखलाए उदय ने एक ख़ौफनाक साजिश रच डाली। जिसने सबको दंग कर दिया।

Recommended Video

गाड़ी बुकिंग के बहाने बुलाया और उड़ेल दिया तेज़ाब
उदय ने साजिश में अपने दोस्तों को भी शामिल किया। जिसके बाद उन्होंने प्लानिंग के अनुसार शुभम को कॉल कर उसकी गाड़ी को बुक किया। जिसके बाद शुभम को गोपली अड्डे की लोकेशन पर आने को कहा और जैसे ही शुभम गाड़ी लेकर आया तो उसके ऊपर प्लानिंग के अनुसार तेज़ाब से भरी बोतल उड़ेल दी। तेज़ाब के हमले से शुभम बुरी तरह से झुलस गया। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रेमी के 5 दोस्तों ने भी दिया वारदात में साथ
वही परिजनों ने घायल हालत में शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज़ को भी खंगाला गया जिसमे कुछ युवक दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कराई और इस घटना में शामिल उदय उर्फ भोला, बॉबी, साकिब, हरेंद्र व और अनुज को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर पूरी घटना का ख़ुलासा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications