भरी पंचायत में प्रेमिका ने कहा- शादी करूंगी तो सिर्फ इसी लड़के के साथ वरना खुद भी मर जाऊंगी और उसको भी मार डालूंगी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो अलग-अलग वर्ग के लड़के और लड़की के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि अब पंचायत बुलानी पड़ गई। दोनों के बीच शादी की बात तय हो गई थी। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस फैसले से नाराज होकर युवती प्रेमी के गांव पहुंच गई और शादी करने की जिद्द पकड़ ली। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास जा पहुंचे।

शादी करने से प्रेमी ने किया इनकार

शादी करने से प्रेमी ने किया इनकार

जिले के नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक को फेसबुक पर एक युवती से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और व्हाट्सएप पर बात करते-करते दोनों आपस में शादी के लिए भी रजामंद हो गए। लेकिन प्रेमी ने अचानक अपना मोबाइल स्विच ऑफ करते हुए बात करना बंद कर दिया और मिलना भी बंद कर दिया।

प्रेमी के गांव पहुंची प्रेमिका

प्रेमी के गांव पहुंची प्रेमिका

इसके बाद प्रेमिका सोमवार की शाम को युवक का पता पूछते हुए उसके गांव पहुंच गई और शादी करने को लेकर जमकर हंगामा किया। युवती ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा है। युवती ने बताया कि शादी का वादा करके अचानक युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया, जिससे उसे आज यह कदम उठाना पड़ रहा है।

भरी पंचायत में लड़की ने दी धमकी

भरी पंचायत में लड़की ने दी धमकी

वहीं ग्राम प्रधान ने लड़की को रात में उसे अपने घर पर आश्रय दिया। जिसके बाद सुबह पंचायत का दौर जारी हुआ, लेकिन पंचायत के दौरान हंगामा करते हुए कहा कि शादी करूंगी तो इसी लड़के के साथ वरना खुद भी मर जाऊंगी और उसको भी मार डालूंगी। कोई हल न निकलने पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे। जहां करीब ढाई घंटे तक ग्रामीणों व प्रेमी युगल के बीच हुई बातचीत के बाद युवती को काफी मुश्किलों से समझाकर घर भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+