किसान महापंचायत: सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, शाकंभरी देवी मंदिर में टेका मत्‍था

saharanpur kisan mahapanchayat: सहारनपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर पहुंचीं। यहां उन्‍होंने सबसे पहले मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राजनीति में सफलता प्राप्त करने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह गईं। दरगाह में हाजिरी लगाने के बाद प्रियंका चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी हैं।

Priyanka Gandhi Vadra reached saharanpur to attend Kisan Mahapanchayat

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Saharanpur के Shakumbhari Devi Mandir में किए दर्शन, लगाया ध्यान | वनइंडिया हिंदी

    केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब 75 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए है और आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जगह-जगह महापंचायतें आयोजित की जा रही हैं। वेस्‍ट यूपी के शामली के बाद अब सहारनपुर के चिलकाना में महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस पंचायत में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। सहारनपुर जिला प्रशासन ने प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे से पहले यहां पर धारा 144 लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक, जिले मे 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। प्रियंका के दौरे को देखते हुए जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना पुलिस रहेगी। वहीं, आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगवाई गई है।

    प्रियंका गांधी ने सहारनपुर आने से पहले बुधवार सुबह ट्वीट किया, 'किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।',

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+