डरी-सहमी बच्ची से मां ने पूछा तो उसने बताई 'बड़े अब्बू' की गंदी करतूत
Saharanpur news, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में कक्षा पांच की मासूम छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। डरी सहमी बच्ची ने जब अपने साथ हुई घटना के बारे में माता-पिता को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

देवबंद के एक मोहल्ला में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान समय में उत्तराखंड में रहकर काम कर रहा है। जबकि उसका परिवार देवबंद में ही रहता है। उसके चार बच्चे हैं जिनमें बड़ी पुत्री की आयु 12 वर्ष है जो नगर के ही एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। तहरीर में कहा गया है कि 25 जनवरी को उसकी पुत्री अपनी माता के साथ उत्तराखंड में उसके पास आई थी। लेकिन वह बेहद डरी सहमी हुई थी। बच्ची की यह हालत देख कर चिंतित माता ने जब उससे पूछताछ की तो मासूम बच्ची के मूंह से निकले लफ्ज सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर में कहा गया है कि बच्ची ने बताया कि देवबंद में दादा के पास आने वाले एक व्यक्ति जिन्हें वह बड़े अब्बू कहकर बुलाती हैं, उन्होंने बहला फुसलाकर करीब छह महीने पूर्व उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए यौन उत्पीड़न किया था और इस बारे में किसी से भी बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी।
पीड़ित पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए आरोपी वृद्ध को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर आईपीसी की 376 व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा कायम करते हुए आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- गले में पीएम मोदी, पीठ पर नारा, ऑटो चालक बना 'सफाई अंकल'












Click it and Unblock the Notifications