हाथरस केस: फंड पाने के आरोप पर चंद्रशेखर ने CM योगी को किया चैलेंज, कहा- 1 लाख भी निकला तो राजनीति छोड़ दूंगा

सहारनपुर। हाथरस केस में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और भीम आर्मी के लिंक मिलने के दावों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाले भीम आर्मी और पीएफआई के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। ईडी की इस जानकारी के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमला बोलते हुए बड़ा चैलेंज किया है।

'यूपी में न्याय की आवाज उठाना अंतरराष्ट्रीय साजिश कहलाता है'

'यूपी में न्याय की आवाज उठाना अंतरराष्ट्रीय साजिश कहलाता है'

चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा, ''यूपी में न्याय की आवाज उठाना अंतरास्ट्रीय साज़िश कहलाता है। इससे पता चलता है दलितों के न्याय मांगने से योगी सरकार कितना डरती है उनकी नजर में दलितों की ज़िंदगी सस्ती है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हाथरस के अपराधी योगी जी के जाति के है उनको बचाने के लिये हम पर आरोप लगा रहे है।''

Recommended Video

    Hathras Case: Chandrashekhar ने SIT जांच पर उठाए सवाल, CM Yogi पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    'मेरे पास एक लाख भी निकला तो राजनीति छोड़ दूंगा'

    'मेरे पास एक लाख भी निकला तो राजनीति छोड़ दूंगा'

    चंद्रशेखर ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए ट्वीट किया, ''मैं योगी आदित्यनाथ जी को चैलेंज करता हूं कि कोई भी जांच करवा लें 100 करोड़ तो दूर की बात यदि मेरे पास एक लाख रुपए भी मिल जाये तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा वरना आप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दीजिये। मेरा जीवन मेरे समाज को समर्पित है मेरा खर्च मेरा समाज उठाता है।''

    पीएफआई और भीम आर्मी के बीच कोई संबंध नहीं: ईडी

    पीएफआई और भीम आर्मी के बीच कोई संबंध नहीं: ईडी

    बता दें, मीडिया में दावा किया गया कि हाथरस केस में जांच कर रही एजेंसियों को 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग से जुड़ी जानकारी मिली है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि जांच के दौराना पाया गया है कि पीएफआई और भीम आर्मी के लिंक मिले हैं। इस पर प्रवर्तन निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि उन्हें चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाले भीम आर्मी और पीएफआई के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। इसके साथ ही ईडी ने यह भी कहा है कि 100 करोड़ रुपए बरामद होने का दावा भी गलत है। ईडी का स्पष्टीकरण उस समय आया, जब यूपी के पूर्व डीजीपी बृज लाल ने दावा किया था भीम आर्मी और अन्य संगठन हाथरस के कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+