गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को बताया आतंकवाद की गंगोत्री, उलेमा ने किया पलटवार

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी आतंकवादी पैदा हुए, चाहें वो हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे की सारे यहीं से निकलते हैं।'

giriraj singh controversial statement on darul uloom deoband

'ये लोग देश को गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं'

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे। दिल्ली की हार पर गिरिराज ने कहा कि अगर चूक ना होती तो हम जीती बाजी हारते नहीं।

उलेमा ने जताई नाराजगी, किया पलटवार

गिरिराज के बयान पर देवबंदी उलेमा ने पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज जैसे लोग देवबंद जैसी पवित्र धरती पर अपने नापाक कदम रखकर यहां के व देश के भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं। इत्तेहाद उलेमा हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि एक ओर विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम है तो दूसरी ओर सिद्धपीठ मंदिर है, जो देवबंद की गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम देते हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को ये मालूम नहीं है कि दारुल उलूम क्या है। देवबंद दारुल उलूम वो संस्था है जो पूरे विश्व मे अमनो अमान का पैगाम देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+