सहारनपुर और कानपुर में 65 विदेशी नागरिकों के खिलाफ FIR, जमात के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

कानपुर। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) में शामिल हुए जमातियों की तलाश अभी यूपी में जारी है। इस सिलसिले में गुरुवार की देर रात कानपुर और सहारनपुर से 65 विदेशी नागरिकों को मस्जिदों से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, जौनपुर में भी कोरोना संक्रमित दो नए मामले सामने आए है।

 Case registered against 65 foreign nationals who attended Tablighi Jamaat event

जानकारी के मुताबिक, कानपुर में आठ विदेशी नागरिकों को बाबू पूर्वा इलाके में स्थित एक मस्जिद से पकड़ा है। कानपुर दक्षिण की एसपी अपर्णा गुप्ता ने कहा कि आठों विदेशी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और उन्हें क्वांरन्टाइन किया गया है। कहा कि इस मामले में अभी जांच-पड़ताल जारी है।

सहारनपुर में 57 के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी कोरोना संक्रमित दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों ही दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पुष्टि की कि जिले में अब तक कुल 3 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा सहारनपुर में भी तबलीगी जमात में शामिल होने वाले 57 विदेशी नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा, 'ये विदेशी नागरिक यहां रुके हुए थे और अब उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। सहारनपुर के 20 लोग जो दिल्ली में शामिल होने गए थे और उन्हें वहां क्वारंटीन कर दिया गया है।'

यूपी में 126 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
प्रदेश में बीते गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव में 10 नए केस समाने आए हैं। इनमें मेरठ के चार, जौनपुर के दो, बस्ती, गाजीपुर, हापुड़ व गाजियाबाद से एक-एक शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। बता दें कि मेरठ व जौनपुर में मिले सभी छह पॉजिटिव केस तब्लीगी जमात से जुड़े बताए गए हैं। इस तरह नोएडा में अब तक कुल 48, मेरठ में 24, आगरा में 12, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 9, बरेली में 6, बुलंदशहर व जौनपुर में तीन-तीन, बस्ती, पीलीभीत व वाराणसी में दो-दो, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, हापुड़ व बागपत में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+